Afternoon Lunch Time: दोपहर 3-5 बजे के बीच लंच से जुड़ी ये बड़ी बातें आपको जरूर जाननी चाहिए, आपके वजन से है सीधा संबंध

Afternoon Lunch Time: अगर आप भी दोपहर 3 बजे से लेकर 5 बजे के बीच लंच करते हैं तो ये लेख आपके लिए है। आइए इस लेख में हम आपको भोजन खाने के सही समय के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Afternoon Lunch Time
Afternoon Lunch Time | Image: Freepik

Afternoon Lunch Time:  जब अक्सर लोग या तो दोपहर का खाना निपटा चुके होते हैं, या फिर उन्हें हल्की मीठी नींद आने लगती है और यह समय दोपहर 03 बजे से 05 के बीच का होता है। दोपहर का खाना केवल पेट भरने के लिए नहीं होता है, बल्कि इस समय का भोजन आपका वजन कम भी कर सकती हैं और बढ़ सकती है, लेकिन आपको बस समय का ध्यान रखने की जरूरत है कि आप कि, समय खाना खा रहे हैं। अगर आप भी दोपह 03 बजे सेलेकर 05 बजे के बीच के समय लंच करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

लंच करने का सही समय क्या है? 

लंच करने का सबसे अच्छा समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच होता है। इस समय हमारा पाचन तंत्र सबसे अधिक सक्रिय होता है। जल्दी लंच करने से आपको शाम 5-6 बजे तक ऊर्जा मिलती रहती है और आप जंक फूड खाने से बचते हैं। अगर आप 03 बजे के बाद लंच करते हैं तो आपके शरीर में फैट स्टोर हो सकता है।

3 बजे के बाद लंच करने से कैलोरी बर्न में कमी

अगर आप लगातार 3 बजे के बाद लंच करते हैं, तो इसका सीधा असर आपके मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है।

दोपहर के लंच में जरूरी है आप क्या खा रहे हैं? 

अगर आपके लंच में सफेद चावल, मैदा लेते हैं तो आपको 03 बजे के करीब थकान महसूस हो सकती है। आपके लंच में प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा होनी चाहिए। यह आपको लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं और ब्लड शुगर स्पाइक को रोकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - फेमस इंफ्लुएंसर Anunay Sood का 32 की उम्र में निधन, लॉस वेगास में ली अंतिम सांस

खाने के पानी का ध्यान रखना है जरूरी

लंच के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने या फिर बिल्कुल भी पानी न पीना दोनों खतरनाक हो सकते हैं। आप लंच के 30 मिनट पहले और 30 मिनट बाद तक पानी धीरे-धीरे पीएं।

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड