अपडेटेड 15 October 2024 at 08:19 IST

Sharad Purnima Wishes: शरद पूर्णिमा का ये खूबसूरत चांद...! शरद पूर्णिमा पर भेजें ये 10 कोट्स

Sharad Purnima 2024 Wishes, Quotes & Messages in Hindi: शरद पूर्णिमा पर यदि आप अपनों को कुछ प्यार भरे कोट्स भेजना चाहते हैं तो यहां दिए गए संदेश काम आ सकते हैं।

happy sharad purnima wishes quotes messages in hindi | Image: social media

Sharad Purnima 2024 Wishes , Quotes & Messages in Hindi: शरद पूर्णिमा का त्योहार महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। इस साल यानि 2024 में शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर, दोनों दिन मनाई जा रही है। चूंकि इन त्योहार पर रात के वक्त चांद की पूजा की जाती है इसलिए लोग 16 अक्टूबर को मना रहे हैं। यदि आप इस दिन अपने सगे संबंधी या परिवारवालों को प्यार भरे कोट भेजना चाहते हैं तो यहां दिए गए संदेश आपके काम आ सकते हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप परिवारवाले और मित्रों को कौन से प्यार भरे संदेश (Sharad Purnima 2024 Quotes in Hindi) भेज सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

शरद पूर्णिमा पर कोट्स (Sharad Purnima 2024 Wishes in Hindi)

पूर्णिमा का चांद कभी अमावस का कभी ईद का रूप
एक ही है परम पिता परमेश्वर और अनेक है उसके रूप
मुबारक हो शरद पूर्णिमा का त्यौहार!

शरद पूर्णिमा का चांद आपको मुबारक हो
इस साल की ठंड की शुरुआत मुबारक हो
चंद्रमा का आशीर्वाद आप पर जमकर बरसे
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार!

पूर्णिमा का रंग है निराला
इस दिन चमके चन्द्रमा सबसे प्यारा
बिखेर कर अपनी चांदनी दें
हमको वो अपना आशीर्वाद!
शुभ शरद पूर्णिमा!

हम ये मंगल कामना करते हैं कि
चन्द्रमा की रौशनी से आपका
घर-परिवार रौशन रहे
हैप्पी शरद पूर्णिमा!

शरद पूर्णिमा का ये खूबसूरत चांद
ले कर आए आपकी ज़िंदगी में
बहार और ख़ुशी हज़ार
मुबारक हो आपको शरद पूर्णिमा का त्योहार!

शरद पूर्णिमा की रात्रि है सबसे सुन्दर
बरसे देवताओं का प्यार और आशीर्वाद
बनकर चन्द्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार!

हो आप पर धन की वर्षा
मिले सुख समृद्धि बेशुमार
हर रात बन कर आए शरद पूर्णिमा
मिले जीवन में खुशियां बेशुमार!
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर आज खुशी मनाएं,
चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले ना समाए,
सिर नवा कर अपना, जीवन को समृद्ध बनाएं।
पूर्णिमा की बधाई!

शरद पूर्णिमा को आप
और आपके परिवार पर
सोमरस की बारिश हो और
सुख समृद्धि की वर्षा हो,
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

दीप जले तो रोशन आपका जहान हो
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे
पूरा आपका हर अरमान हो।
हैप्पी शरद पूर्णिमा!

ये भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर आज इस मुहूर्त में करें भोलेनाथ की पूजा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 15 October 2024 at 08:19 IST