Glowing Skin: प्रियंका चोपड़ा की मां ने बताया ग्लोइंग स्किन का राज, किचन में रखी ये 5 चीजें लगा लें; 7 दिन में चमक उठेगा चेहरा
प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने ग्लोइंग स्किन का घरेलू फेस पैक शेयर किया है। इसके लिए आपको अपनी कीचन में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करना होगा। जानें इस उबटन को कैसे बनाएं और इसके फायदे। पढ़ें पूरी खबर।
Homemade glowing skin remedies: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन क्लीन, ग्लोइंग और हेल्दी दिखे। लेकिन महंगे क्रीम और प्रोडक्ट्स हर किसी के बस की बात नहीं। ऐसे में घरेलू नुस्खे सबसे भरोसेमंद साबित होते हैं। खासकर जब ये नुस्खा बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा से जुड़ा हो तो उसकी लोकप्रियता और बढ़ जाती है। दरअसल, डॉ. मधु चोपड़ा ने एक आसान DIY फेस पैक शेयर किया है जिसे वे खुद इस्तेमाल करती हैं और प्रियंका भी इस पर पूरा भरोसा करती हैं। बेसन और हल्दी से बना यह उबटन त्वचा को गहराई से साफ करता है, निखार लाता है और कई स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में मदद करता है।
क्यों खास है यह बेसन-हल्दी फेस पैक?
डॉ. मधु चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने आज तक फेस वॉश या साबुन का इस्तेमाल नहीं किया। वे सालों से इस घरेलू उबटन पर भरोसा करती आ रही हैं। बेसन त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त ऑयल निकालता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पिंपल्स और इंफेक्शन रोकते हैं। यह पैक स्किन को सिर्फ साफ नहीं करता बल्कि मुलायम, चमकदार और स्वस्थ भी बनाता है। यही वजह है कि यह नुस्खा आज भी घर-घर में पॉपुलर है।
घर पर ऐसे बनाएं फेस पैक
• 1 चम्मच बेसन
• थोड़ी सी घर की बनी मलाई
• 1 चम्मच दही
• एक चुटकी हल्दी
• थोड़ा ठंडा दूध
इस तरह करें तैयार
एक बाउल में बेसन डालें। उसमें मलाई और दही मिलाएं। फिर हल्दी डालकर अच्छे से फेंटें। जरूरत अनुसार थोड़ा दूध डालकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
कैसे लगाएं और क्या रखें ध्यान?
पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इस्तेमाल के बाद स्किन ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगी। डॉ. मधु चोपड़ा खास सलाह देती हैं कि इसे आंखों के नीचे न लगाएं क्योंकि वहां की त्वचा बहुत नाजुक होती है।
सेंसिटिव स्किन वालों के लिए दूसरा ऑप्शन
अगर बेसन सूट न करे तो गेहूं का आटा इस्तेमाल करें। हल्दी से एलर्जी हो तो नींबू का रस डाल सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स से परेशानी हो तो टमाटर या आलू का रस मिलाएं। ये सब स्किन को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। तो अब आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं, सही और नियमित केयर ही असली राज है। डॉ. मधु चोपड़ा का यह घरेलू फेस पैक इसका जीता-जागता सबूत है। अगर आप भी नेचुरल तरीके से चेहरा निखारना चाहते हैं तो इस आसान नुस्खे को जरूर आजमाएं। नियमित इस्तेमाल से फर्क खुद महसूस करेंगे।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 8 April 2026 at 23:13 IST