अपडेटेड 16 July 2024 at 19:53 IST

Home Remedies: घुटने और कोहनी का कालापन होगा दूर, घर पर लगाएं ये एक चीज

How do I get rid of dark elbows and knees? क्या आप घुटने और कोहनी का कालापन दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। जानते हैं...

दही से घुटने और कोहनी का कालापन होगा दूर | Image: Freepik

knee and elbow blackness remedies: अक्सर लोगों को घुटने और कोहनी के कालेपन के कारण शर्मिंदगी का सामना उठाना पड़ता है। ऐसे में बता दें कि इन दोनों के कालेपन को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। हमारे आसपास कुछ ऐसी चीज मौजूद हैं जो न केवल घुटने का कालापन दूर कर सकते हैं बल्कि कोहनी के कालेपन से भी राहत दिला सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इन्हीं चीजों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घुटने और कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

घुटने और कोहनी का कालापन ऐसा होगा दूर (Ghutne aut kohni ka kalapan kaise hataye)

  1. कोहनी का कालापन दूर करने में दही आपके बेहद काम आ सकती है। तीन चम्मच दही लें और उसे सीधी तौर पर प्रभावित स्थान पर लगाएं। अब हल्की-हल्की हाथों से मसाज करें। उसके बाद 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 
  2. शहद के इस्तेमाल से भी कोहनी और घुटने के कालेपन से राहत मिल सकती है। ऐसे में आप शहद में एक चम्मच दही को मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। अब 10 से 15 मिनट बाद अपनी स्किन को साफ कर लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 
  3. ओट्स के इस्तेमाल से भी कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप ओट्स में दही को मिलाएं और बने मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें। अब बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और उसके बाद अपनी स्किन को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से कालापन दूर हो सकता है। 
  4. अगर आप चाहें तो नींबू के इस्तेमाल से भी कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर कर सकते हैं। ऐसे में सीधे तौर पर प्रभावित स्थान पर नींबू के रस को लगाएं और उसके बाद नींबू के रस को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - Diabetes Symptoms: डायबिटीज होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 July 2024 at 19:53 IST