Get Rid of Ants: मिठाई सूंघकर चींटियों ने घर में लगा दी है लाइन... तुरंत ट्राई करें ये सस्ते और कारगर हैक, हो जाएंगी नौ दो ग्यारह
चींटियों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये सस्ते और कारगर हैक्स। जानें घरेलू उपाय और नेचुरल तरीके जिससे आप चीटियों को घर से बाहर कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
Get Rid of Ants: चींटियां भले ही दिखने में छोटी होती हो, लेकिन घर में लंबी लाइन आ जाए तो, कान में दम करके रख देती हैं। कभी मिठाई के डिब्बों के पास तो कभी, रसोई में लंबी लंबी लाइन लगाए दिख जाती हैं। ऐसे में अगर तुरंत चींटियां से छुटकारा पाना है तो आप नेचुरल तरीके से इनसे छुटकारा पा सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे सस्ते हैक्स बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप घर की चीजों को बर्बाद करने वाली इन चींटियां से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
बस तेजपत्ते रख दें, सूंघते ही भाग जाएंगी चींटियां
चीटियों से छुटकारा पाने के लिए तेजपत्ता एक कारगर उपाय है। तेजपत्ते की खुशबू चींटियों को पसंद नहीं होती है। इसे बनाने के लिए आपको तेजपत्ते, पानी और नमक की जरूरत होगी। सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें तेजपत्ते और नमक डालें। इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें। इस स्प्रे को उन जगहों पर छिड़कें जहां से चीटियां आती हैं।
नींबू और विनेगर रखते हीं चींटियां हो जाएंगी नौ दो ग्यारा
नींबू और विनेगर का मिश्रण भी चींटियों को भगाने में कारगर है। इसके लिए आपको नींबू का रस, विनेगर और पानी की जरूरत होगी। इन तीनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। इस स्प्रे को उन जगहों पर छिड़कें जहां से चींटियों आती हैं।
लौंग और दालचीनी की खुशबू चींटियों को पसंद नहीं
लौंग और दालचीनी की खुशबू भी चींटियों को पसंद नहीं होती है। इसके लिए आपको दालचीनी को पीसकर पाउडर बनाना होगा और इसे उन जगहों पर छिड़कना होगा जहां से चीटियां आती हैं। इसके अलावा लौंग को भी उन जगहों पर रखें।
इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप आसानी से चींटियों से छुटकारा पा सकते हैं और अपने घर को साफ और स्वच्छ रख सकते हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 22 October 2025 at 14:56 IST