अपडेटेड 4 September 2024 at 11:44 IST

शरीर में गैस का दर्द कहां-कहां हो सकता है? हड्डियों का दर्द भी...

Where is gastric pain in the body? मुझे कैसे पता चलेगा कि यह गैस का दर्द है? जानें इस लेख के माध्यम से गैस के दर्द को कैसे पहचानें...

गैस के दर्द को कैसे पहचानें? | Image: Freepik

Where is gas pain usually located: आज जिस प्रकार की जीवन शैली हम लोग जी रहे हैं। ऐसे में गैस, पेट में दर्द, पेट फूलना या पेट से जुड़ी समस्याओं का होना एक आम बात है। लेकिन ऐसे में व्यक्ति को यह पता होना जरूरी है कि गैस का दर्द कहां-कहां होता है। जब गैस होती है तो इसके कारण व्यक्ति को शरीर में कुछ लक्षण भी नजर आ सकते हैं। ऐसे में उनके बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गैस होने पर व्यक्ति के शरीर में किन-किन जगहों पर दर्द उठ सकता है। पढ़ते हैं आगे…

गैस का दर्द कहां होता है?

  • बता दें कि जब व्यक्ति को गैस की समस्या होती है तो उसे पेट में दर्द हो सकता है। अगर गैस कब्ज और दस्त के कारण हो तो यह दर्द बढ़ भी सकता है। वहीं दर्द के साथ-साथ मरोड़ और ऐंठन की भी समस्या हो सकती है। गैस होने पर पेट में दर्द आम लक्षण है। ऐसे में व्यक्ति को कब्ज और दस्त के कारण होने वाली गैस को दूर करने के लिए गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। 
  • बता दें कि गैस के कारण व्यक्ति को सीने में भी दर्द महसूस हो सकता है। हालांकि हार्ट अटैक के आम लक्षणों में भी सीने का दर्द आता है। ऐसे में इस दर्द को आम समझने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अगर गैस सीने में चली जाती है तो छाती में जकड़न, बेचैनी आदि लक्षण भी नजर आ सकती है। हालांकि सीने में दर्द हो तो घबराएं नहीं। तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। 
  • कुछ लोगों को लगता है कि उन्हें गैस के कारण हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द हो रहा है। जी हां, हाथ दबाने पर दर्द महसूस हो या डकार आए तो जरूरी नहीं कि ये गैस के लक्षण हैं। ये लक्षण नर्वस और एंजायटी से ग्रसित लोगों को भी मिल सकते हैं। जब वह मरीज फंक्शनल डिजीज से ग्रस्त हो जाते हैं तो उन्हें हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है, जिसे वह गैस का दर्द समझ लेते हैं पर ऐसा नहीं है। 
  • कुछ लोगों को गैस के कारण सिर में दर्द की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। आमतौर पर डॉक्टर का कहना है शरीर का जो कमजोर हिस्सा होता है वहां पर गैस ज्यादा जाती है। यानि कमजोर हिस्से में गैस का दर्द महसूस हो सकता है।

ये भी पढ़ें - Nabhi: नाभि में खुजली क्यों होती है? समय रहते जान लें कारण...

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 4 September 2024 at 10:20 IST