अपडेटेड 11 February 2026 at 18:23 IST
Gajar Vs Moong Daal Ka Halwa: आप भी हलवा खाने के हैं खौकीन? जानें गाजर या मूंग दाल का हलवा में कौन सा बनाना है ज्यादा आसान? नोट करें ये रेसिपी
Gajar Vs Moong Daal Ka Halwa: अगर आप भी हलवा प्रेमी हैं, तो अक्सर गाजर और मूंग दाल के हलवे के बीच चुनाव करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन स्वाद के साथ-साथ यह जानना भी जरूरी है कि इन्हें बनाना कितना आसान या चुनौती से भरा है? आइए इस लेख में विस्तार से गाजर और मूंग दाल का हलवा दोनों की रेसिपी के बारे में विस्तार से जानेंगे।
Gajar Vs Moong Daal Ka Halwa: हलवा किसे खाना पसंद नहीं होता है? वहीं हलवा में भी कई तरह की वरायटी होती है। किसी को गाजर का हलवा पसंद है तो किसी को मूंग दाल का हलवा पसंद होता है। वहीं जब बात गाजर के हलवे और मूंग दाल के हलवे की आती है, तो चुनाव करना मुश्किल हो जाता है। एक तरफ शाही मूंग दाल हलवा है, तो दूसरी तरफ लाल-सुर्ख और देसी घी में लिपटा गाजर का हलवा। लेकिन सवाल है कि लेकिन सवाल यह है कि अगर आपका मन मीठा खाने का है, तो घर पर आसानी से कौन सा बनेगा? आइए जानते हैं इनका अंतर और कुछ सीक्रेट रेसिपी टिप्स?
मूंग दाल का हलवा किस तरह बनाएं?
- मूंग दाल के हलवे के लिए दाल को 4-5 घंटे भिगोना और फिर उसे दरदरा पीसना पड़ता है। गाजर के हलवे में बस गाजर कद्दूकस करनी होती है।
- मूंग दाल का हलवा बनाने में सबसे बड़ी चुनौती है दाल को लगातार चलाना। अगर आप एक मिनट के लिए भी रुके, तो दाल कड़ाही से चिपक सकती है। गाजर का हलवा दूध या मावा के साथ धीमी आंच पर खुद-ब-खुद पकता रहता है।
- मूंग दाल का हलवा काफी 'हैवी' होता है और इसमें घी की मात्रा गाजर के हलवे के मुकाबले बहुत ज्यादा लगती है।
- यदि आप कम मेहनत में शानदार रिजल्ट चाहते हैं, तो गाजर का हलवा बनाना ज्यादा आसान है।
- दाल पीसते समय पानी का इस्तेमाल न करें। भूनते समय कड़ाही में दाल डालने से पहले 1 चम्मच सूजी और 1 चम्मच बेसन गरम घी में डालें। इससे दाल कड़ाही में चिपकेगी नहीं और हलवा एकदम दानेदार बनेगा।
- दाल को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जब दाल घी छोड़ दे, तब इसमें गर्म चाशनी डालें और लगातार चलाएं।
झटपट गाजर का हलवा बिना कद्दूकस किए कैसे बनाएं?
- गाजर को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। कुकर में 1 चम्मच घी डालें और गाजर को 2 मिनट भूनें। अब आधा कप दूध डालकर 2 सीटी लगाएं।
- उबली हुई गाजर को मैशर से हल्का मैश करें। अब बचा हुआ दूध डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक दूध सूख न जाए। अंत में चीनी, मावा और घी डालकर भूनें।
- कोई बता भी नहीं पाएगा कि आपने इसे घंटों घिसकर नहीं बनाया है।
ये भी पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2026 Kab Hai: कब है विजया एकादशी 12 या 13 फरवरी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
कौन सा है आपके लिए बेस्ट?
गाजर का हलवा बेहतर है क्योंकि इसमें फाइबर होता है और इसे कम घी में भी बनाया जा सकता है। अगर मेहमान आने वाले हैं और आप कुछ 'रिच' खिलाना चाहते हैं, तो मूंग दाल का हलवा बेस्ट चॉइस है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 18:23 IST