Gajar Ka Achar Recipe: इन आसान टिप्स की मदद से घर में बनाएं चटपटा गाजर का अचार, नहीं होगा खराब

How To Make Achar At Home: घर का बना गाजर का अचार न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा होता है क्योंकि इसमें कोई केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होता है।

गाजर का अचार कैसे बनाएं | Image: Freepik

Gajar Ka Achar Banane Ki Vidhi: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में लाल-लाल गाजर नजर आने लगते हैं। इन्हीं गाजरों से बना खट्टा-मीठा और चटपटा अचार खाने के मजे ही अलग होते हैं। लेकिन कई बार घर में बनाया अचार कुछ दिनों बाद खराब हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे गाजर का अचार बनाने का आसान तरीका और कुछ जरूरी टिप्स, जिनसे आपका अचार लंबे समय तक टेस्टी और फ्रेश बना रहेगा।

गाजर का अचार बनाने के लिए सामग्री

  • 500 ग्राम गाजर
  • 1 कप सरसों का तेल
  • 2 बड़े चम्मच राई (पीसी हुई)
  • 1 बड़ा चम्मच सौंफ
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चुटकी हींग
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच सिरका

गाजर का अचार बनाने की विधि

  • गाजरों को अच्छे से धोकर छील लें। अब उन्हें पतली और लंबी स्टिक के आकार में काट लें।
  • कटे हुए गाजरों को 2-3 घंटे के लिए सूती कपड़े पर फैलाकर धूप में या खुली हवा में सुखा लें ताकि उनमें नमी न रहे। नमी रहने पर अचार जल्दी खराब हो सकता है।
  • एक पैन में सरसों का तेल डालकर हल्का गरम करें और ठंडा होने दें। अब उसमें राई, सौंफ, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग और नमक डालकर मिला लें।
  • इस मसाले में सूखी गाजर डालें और अच्छी तरह मिक्स करें ताकि मसाला हर टुकड़े पर अच्छे से लग जाए।
  • अब इसमें सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इससे अचार में हल्की खटास आएगी और ये लंबे समय तक खराब नहीं होगा।
  • अचार को एक साफ और सूखे कांच के जार में भरें। 2–3 दिन धूप में रखें ताकि तेल और मसाला अच्छे से बैठ जाए।

अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के टिप्स

  • हमेशा सूखे बर्तन और चम्मच से ही अचार निकालें।
  • अचार में तेल इतना डालें कि गाजर पूरी तरह डूब जाए।
  • अचार को ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
  • समय-समय पर जार को धूप में रख दें, इससे फफूंदी नहीं लगेगी।

इस सर्दी किए मौसम में आप भी बनाएं ये आसान और चटपटा गाजर का अचार, जिसे खाने के साथ बस थोड़ा सा परोसने से ही हर डिश का स्वाद बढ़ जाएगा।

 

यह जरूर पढ़ें: Mooli Ka Achar: मिनटों में घर पर साफ-सुथरे तरीके से तैयार करें चटपटा मूली का अचार, बाजार का स्वाद भी हो जाएगा फैल, जानें झटपट रेसिपी

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 11 November 2025 at 19:17 IST