अपडेटेड 7 March 2026 at 14:22 IST

Carrot Chilla: सुबह जल्दी बनने वाला और हेल्दी ब्रेकफास्ट चाहिए? गाजर और बेसन का चीला करें ट्राई, ये है आसान रेसिपी

सुबह के वक्त कुछ जल्दी बनने वाला और हेल्दी नाश्ता चाहिए तो आप गाजर और बेसन का चीला बना सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता, साथ ही ये सेहत के लिए भी काफी अच्छा है, इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पढ़ें आसान रेसिपी

गाजर और बेसन का चीला | Image: Freepik

Gajar besan chilla recipe: सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत को बेहतर बना देता है, सुबह सुबह कुछ अच्छा खाने को मिल जाए तो दिन सेट हो जाता है। लेकिन समय कम होने पर कई लोग जल्दबाजी में अनहेल्दी ऑप्शन चुन लेते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं गाजर और बेसन से बने चीले की नई रेसिपी। ये जल्दी भी बन जाता है साथ ही गाजर से विटामिन ए, आंखों की रोशनी और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। वहीं, बेसन से भरपूर प्रोटीन और फाइबर मिलता है। डायबिटीज वाले लोगों के लिए इसे कम तेल में तैयार किया जा सकता है।

इस रेसिपी में इस्तेमाल होने वाली चीजें आपके घर की रसोई में ही मिल जाएगी। ये चीला बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है। बेसन चीला प्रोटीन रिच होता है, जो मसल्स और वजन कंट्रोल में मदद करता है। गाजर मिलाने से यह और भी न्यूट्रिशियस हो जाता है।

गाजर-बेसन चीला बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?

  • 1 कप बेसन  
  • 2 गाजर (कद्दूकस की हुई)  
  • 1 प्याज (बारीक कटा)  
  • थोड़ा अदरक (कद्दूकस किया)  
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)  
  • थोड़ा हल्दी पाउडर  
  • लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)  
  • नमक (स्वादानुसार)  
  • हरा धनिया (कटा हुआ)  
  • थोड़ा तेल (सेकने के लिए)  
  • पानी (घोल के लिए)

बनाने का सबसे आसान तरीका

सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन डालें।  
अब इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, नमक, हरा धनिया, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। 
धीरे-धीरे पानी डालकर स्मूद घोल बनाएं, न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला।
तवा गर्म करें और थोड़ा तेल लगाएं।
अब घोल डालकर गोल फैलाएं।  
मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा-क्रिस्पी होने तक सेकें।

तैयार है आपका गर्मा-गर्म चीला, इसे हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ सर्व करें। बच्चों को केचप के साथ दें तो और मजा आएगा। यह चीला सिर्फ 10-15 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। एक चीले में लगभग 120-150 कैलोरी होती है। जो वजन कंट्रोल करने वालों के लिए अच्छा है। बेसन से प्रोटीन, फाइबर और गाजर से एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। जिससे की आप इसे रोज भी खा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: International Womens Day: इन 2 थीम्स के साथ मनाया जाएगा वुमेंस डे

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 14:22 IST