अपडेटेड 10 February 2026 at 18:55 IST
Fluffy Puri Secret Trick: हलवाई जैसी फूली और कुरकुरी पूड़ी बनाने का सबसे आसान तरीका, सीखें ये खास सीक्रेट
Fluffy Puri Secret Trick: फूली और क्रिस्पी पूड़ी भरा किसी पसंद नहीं है। अगर आटे को सही तरीके से गूंथा जाए तो आसानी से बन सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप पूड़ी का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए भी ट्रिक बताया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं।
Fluffy Puri Secret Trick: चाहे संडे का नाश्ता हो या घर में कोई खास मेहमान आने वाले हों, 'पूरी-आलू' का नाम सुनते ही सबके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। लेकिन अक्सर घरों में शिकायत रहती है कि पूड़ियां या तो फूलती नहीं है या फिर तलने के बाद कुछ देर तक बाद ही पिचक जाती है। वहीं दूसर ओर देखा जाए तो हलवाई की पूड़ियां घंटों तक फूली हुई, सुनहरी और कुरकुकी रहती है।
अब ऐसे में सवाल है कि आखिर हलवाई की पूड़ियों में ऐसा क्या डलता है? जिससे पूड़ियां फूलती है? आइए आपको इस लेख में ऐसे 'सीक्रेट ट्रिक' के बारे में बताएंगे। जिससे पूड़ियां एकदम गुब्बारे जैसी फूलेंगी और खाने में भी कुरकुरी लगेगी।
फूली पूड़ियां बनाने के लिए सामग्री क्या है?
- गेहूं का आटा
- सूजी
- अजवाइन
- नमकतेल/घी
- गुनगुना पानी
ये भी पढ़ें - Diabetes Patient Meal Time: डायबिटीज मरीजों को दिन में कितनी बार भोजन करना चाहिए? जानें शुगर कंट्रोल का तरीका
स्टेप-बाय-स्टेप पूड़ियों का सीक्रेट तरीका जानें
- सबसे पहली गलती जो हम करते हैं, वह है आटा नरम गूंथना। पूड़ी का आटा हमेशा सख्त होना चाहिए। आटे में सूजी थोड़ा सा होना चाहिए और इसमें तेल डालकर इसे अच्छी तरह मोयन कर लें।
- पानी एक साथ न डालें, थोड़ा-थोड़ा करके डालें। सख्त आटा गूंथने से पूड़ियां तलते समय तेल कम सोखती हैं और ज्यादा देर तक फूली रहती हैं।
- आटा गूंथने के बाद उसे तुरंत न बेलें। आटे को गीले कपड़े से ढककर कम से कम 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे सूजी पानी सोखकर फूल जाएगी और आटा सेट हो जाएगा, जिससे बेलते समय पूड़ी फटेगी नहीं।
- पूड़ी बेलते समय सूखे आट का इस्तेमाल भूलकर भी न करें। इससे तेल खराब हो जाता है और पूड़ी पर काले निशान पड़ जाते हैं। लोई पर थोड़ा सा तेल लगाकर बेलें। ध्यान रहे कि पूड़ी हर तरफ से एकसमान मोटाई की हो; न ज्यादा पतली, न ज्यादा मोटी होनी चाहिए।
- हलवाई जैसी पूड़ी के लिए तेल का 'धुआं उठने' तक गरम होना जरूरी है। अगर तेल ठंडा होगा, तो पूड़ी फूलेगी नहीं और सारा तेल पी जाएगी। तलते समय आंच को मीडियम-हाई रखें।
- पूड़ी को तेल में डालने के बाद उसे कल्छी से हल्का सा दबाएं। जैसे ही पूड़ी ऊपर आने लगे, उस पर गरम तेल उछालें। इससे वह तुरंत गुब्बारे की तरह फूल जाएगी। पलटने के बाद दूसरी तरफ से सुनहरा होने तक ही तलें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 10 February 2026 at 18:55 IST