अपडेटेड 9 November 2025 at 20:12 IST
Fake Paneer: बाजार में मिलने वाले नकली पनीर की घर पर करें पहचान, सेहत के लिए बन सकता है जहर
Fake Paneer: ज्यादातर शाकाहारी लोग अपने खाने में पनीर को जरूर शामिल करते हैं। इसी का फायदा उठाकर कुछ दुकानदार नकली या मिलावटी पनीर बेचने लगते हैं। ऐसे में असली और नकली पनीर की पहचान करना जरूरी हो गया है। आइए जानते हैं इसके तरीके...
Fake Paneer: आजकल लोग पनीर के बहुत दीवाने हो गए हैं, इसकी डिमांड काफी बढ़ रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि बढ़ती मांग के बीच इस समय मिलावटी पनीर भी तेजी से बाजार में बिक रहा है?
अगर आप पनीर के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि मिलावटी पनीर सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
आइए आपको बताते हैं कि नकली पनीर को पहचानने का क्या है घरेलू तरीका?
घर पर ऐसे करें मिलावटी पनीर की जांच
घर पर ही आप एक सरल तरीके से पनीर की जांच कर सकते हैं। पनीर का एक छोटा टुकड़ा लेकर उसे अपनी उंगलियों के बीच रगड़ें। अगर पनीर समान रूप से टूटता है या हल्का फैल जाता है तो वह असली है। लेकिन अगर उसमें कोई बदलाव नहीं आता और वह कठोर बना रहता है, तो उसमें मिलावट हो सकती है।
पनीर में मिलावट से कैसे बचें?
पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक हैं। लेकिन मिलावटी पनीर इन फायदों को नुकसान में बदल सकता है। इसलिए घर पर बनी इस आसान जांच विधि से आप सेहतमंद और शुद्ध पनीर की पहचान कर सकते हैं।
मिलावटी पनीर के लिए दर्ज करा सकते हैं शिकायत
अगर जांच में पनीर मिलावटी साबित होता है तो इसकी शिकायत आप खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में दर्ज करा सकते हैं। विभाग जांच कर कार्रवाई करता है। इसके अलावा कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी पनीर की क्वालिटी जांचने की जानकारी उपलब्ध है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 9 November 2025 at 20:12 IST