अपडेटेड 27 March 2025 at 08:44 IST
Eid 2025 Sewai Recipe: ईद पर घर में जरूर बनाएं मीठी सेवइयां, मेहमान खाते ही करने लगेंगे तारीफ
Eid Sewai Recipe: ईद पर घर में सेवई बनाने के लिए आप इस आसान विधि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Sewai Recipe: भारत में चांद के दीदार के साथ 2 मार्च से रमजान (Ramadan 2025) की शुरुआत हुई थी। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के अगले महीने यानी शव्वाल के पहले दिन चांद देखने के बाद ही ईद (Eid 2025) मनाई जाती है। 30 दिन तक रखे जाने वाले रमजान के बाद 1 अप्रैल के दिन ईद मनाई जाएगी। हालांकि अगर चांद 30 मार्च की रात नजर आता है तो ऐसे में 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी। ऐसे में इस पाक त्योहार पर घरों में कई तरह के पकवान बनते हैं जिनमें सेवइयां (Sewai) भी शामिल है।
ईद उल फितर ((Eid Ul fitr 2025) को मीठी ईद भी कहा जाता है और इस ईद पर सेवइयां बनाने का बेहद खास महत्व होता है। ऐसे में अगर आप भी ईद के मौके पर घर में ही सेवइयां बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ये आसान रेसिपी नोट कर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में।
मीठी सेवइयां बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for making sweet vermicelli)
- सेवई: 2 कप
- कंडेंस्ड मिल्क: 1 कप
- दूध: 1 कप
- पिस्ता: 1/4 कप
- कटे हुए बादाम: 1/4 कप
- घी: 1 बड़ा चम्मच
- खोया: 50 ग्राम
- हरी इलायची का पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- किशमिश: 3 बड़े चम्मच
मीठी सेवइयां बनाने की विधि (Method for making sweet vermicelli)
- मीठी सेवइयां बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही गर्म करें और उसमे घी डालें।
- घी गर्म हो जाने पर सेवइयां डाल कर उन्हें भून लें। जब वो हल्की सी सुनहरी हो जाएं और अच्छी सी सुगंध आने लगे फिर सेवइयां को गैस बंद करके उतार लें।
- अब एक पैन में दूध को डालकर उबालें और दूध में कटे हुए ड्राईफ्रूट्स डालकर 2-3 मिनट तक पका लें।
- अब इसमें चीनी डालें और उसे पिघल कर अच्छे से घुलने दें। इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क डाल दें और धीमी आंच पर तब तक पका लें, जब तक यह दूध में अच्छे से मिक्स नहीं हो जाए।
- अब खोया या मावा को हाथों से मसल लें और दूध में मिला दें, अब इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
- जब यह अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें सेवइयां डाल दें और कुछ मिनट के लिए पका लें।
- अब इसमें पिसी हुई इलायची मिला लें जिससे इसमें अच्छा फ्लेवर आएगा।
- अब तैयार सेवइयां को ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्निश करके मेहमानों को परोसें और चांव से खाएं।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 27 March 2025 at 08:44 IST