अपडेटेड 7 February 2026 at 23:11 IST
How To Store Ginger: इन टिप्स की मदद से अदरक को रखें कई दिनों तक ताजा, न आएगी बदबू और स्वाद भी रहेगा बरकरार
Ginger Storage Tips: इन आसान तरीकों को अपनाकर आप अदरक को कई दिनों तक ताजा रख सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका समय बचेगा, बल्कि खाने का स्वाद भी बना रहेगा।
Adrak Ko Fresh Rakhne Ke Asan Tips: अदरक हमारी रोजमर्रा की रसोई का अहम हिस्सा है। चाय से लेकर सब्जी और दाल तक, हर जगह अदरक का इस्तेमाल होता है। लेकिन अक्सर देखा गया है कि सही तरीके से स्टोर न करने पर अदरक जल्दी सूख जाता है, सड़ने लगता है या उसमें बदबू आने लगती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि अदरक लंबे समय तक ताजा रहे और उसका स्वाद भी बना रहे, तो इन आसान हैक्स की मदद ले सकते हैं।
फ्रिज में ऐसे करें स्टोर
अगर आप अदरक को कुछ हफ्तों तक ताजा रखना चाहते हैं, तो उसे फ्रिज में रखें। अदरक को साफ कपड़े या पेपर टॉवल में लपेटकर एयरटाइट ज़िप लॉक बैग या डिब्बे में बंद कर दें। इससे नमी बाहर नहीं जाएगी और अदरक ज्यादा दिन तक फ्रेश रहेगा।
मिट्टी में दबाकर रखें
यह एक पुराना और असरदार तरीका है। एक गमले या किसी बर्तन में सूखी मिट्टी लें और उसमें पूरा अदरक दबा दें। जरूरत पड़ने पर थोड़ा-थोड़ा निकालते रहें। इस तरीके से अदरक कई दिनों तक ताजा बना रहता है।
फ्रीजर में स्टोर करें
अगर आप लंबे समय के लिए अदरक को स्टोर करना चाहते हैं, तो उसे फ्रीजर में रख सकते हैं। अदरक को धोकर अच्छी तरह सुखा लें और फिर एयरटाइट बैग में डालकर फ्रीज कर दें। जरूरत पड़ने पर सीधे कद्दूकस करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
तेल में डुबोकर रखें
अदरक को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और किसी कांच की बोतल में डालकर ऊपर से सरसों का तेल या कोई भी कुकिंग ऑयल डाल दें। इससे अदरक खराब नहीं होगा और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
सूखी और ठंडी जगह पर रखें
अगर आप अदरक जल्दी इस्तेमाल कर लेते हैं, तो उसे किसी सूखी और ठंडी जगह पर खुला भी रख सकते हैं। ध्यान रखें कि जगह हवादार हो और वहां नमी न हो, वरना अदरक जल्दी खराब हो सकता है।
अन्य जरूरी टिप्स
अदरक को धोकर सीधे स्टोर न करें, पहले अच्छी तरह सुखा लें। सड़ा या नरम हिस्सा तुरंत काटकर अलग कर दें। एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें ताकि बदबू न आए। आप चाहें तो अदरक का पाउडर बनाकर भी स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा आप अदरक का पेस्ट तैयार कर सकते हैं और इसे कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह जरूर पढ़ें: How To Store Green Pea: इन टिप्स की मदद से करें छीले हुए मटर स्टोर, नहीं होंगे खराब और स्वाद में भी रहेगा ताजा
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 23:11 IST