अपडेटेड 5 February 2026 at 20:07 IST
How To Store Green Pea: इन टिप्स की मदद से करें छीले हुए मटर स्टोर, नहीं होंगे खराब और स्वाद में भी रहेगा ताजा
Green Pea Storage Tips: अगर सही तरीके से छीले हुए मटर को स्टोर किया जाए, तो वे लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं और स्वाद भी बिल्कुल ताजा बना रहता है। बताए गए आसान टिप्स अपनाकर आप भी मटर को महीनों तक सुरक्षित रख सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

How To Store Green Peas In Hindi: सर्दियों में हरे-भरे मटर हर घर की रसोई में जरूर आते हैं। सब्जी, पुलाव, पराठा या नमकीन मटर हर डिश का स्वाद बढ़ा देता है। लेकिन अक्सर समस्या ये होती है कि छीले हुए मटर जल्दी खराब हो जाते हैं या फिर स्वाद फीका पड़ जाता है। अगर आप भी मटर को लंबे समय तक ताजा रखना चाहते हैं, तो ये आसान और घरेलू टिप्स आपके बहुत काम आएंगे। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो आसान हैक्स-
मटर को अच्छे से धोकर सुखाएं
मटर छीलने के बाद सबसे पहले उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद किसी सूती कपड़े या छलनी में फैलाकर पूरी तरह सुखा लें। याद रखें, मटर में जरा भी नमी रह गई तो वे जल्दी खराब हो सकते हैं।
उबालकर रखना है सबसे आसान तरीका
अगर आप मटर को महीनों तक स्टोर करना चाहते हैं तो हल्का उबालना सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें मटर डालकर 2-3 मिनट तक उबालें। इसके बाद फिर तुरंत ठंडे पानी में डाल दें और पानी निकालकर मटर को पूरी तरह सुखा लें। इससे मटर का रंग और स्वाद दोनों बने रहते हैं।
एयरटाइट डिब्बे का करें इस्तेमाल
सूखे मटर को किसी अच्छे एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग में भरकर रखें। इससे हवा अंदर नहीं जाएगी और मटर लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे।
Advertisement
फ्रीजर में स्टोर करें
अगर आप मटर को 2-3 महीने या उससे ज्यादा समय तक रखना चाहते हैं, तो फ्रीजर सबसे बेहतर विकल्प है। एयरटाइट बैग में भरकर मटर फ्रीजर में रख दें। जब जरूरत हो, जितने चाहिए उतने निकाल लें।
नमक या तेल का न करें इस्तेमाल
मटर स्टोर करते समय उनमें नमक या तेल मिलाने की गलती न करें। इससे मटर की क्वालिटी खराब हो सकती है और स्वाद भी बदल जाता है।
Advertisement
छोटे-छोटे पैकेट बनाएं
मटर को एक बड़े पैकेट में रखने की बजाय छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर स्टोर करें। इससे बार-बार पूरा पैकेट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और बाकी मटर सुरक्षित रहेंगे।
इस्तेमाल से पहले क्या करें?
फ्रीजर से निकाले हुए मटर को सीधे सब्जी या पुलाव में डाल सकते हैं। इन्हें दोबारा धोने या गलाने की जरूरत नहीं होती है।
अगर सही तरीके से छीले हुए मटर को स्टोर किया जाए, तो वे लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं और स्वाद भी बिल्कुल ताजा बना रहता है। बताए गए आसान टिप्स अपनाकर आप भी मटर को महीनों तक सुरक्षित रख सकते हैं और जब मन चाहे, स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 20:07 IST