अपडेटेड 7 November 2025 at 22:50 IST
Gobhi Insects Removal Trick: गोभी में छिपे कीड़ों को निकालने का आसान तरीका, बस काटते ही आजमाएं ये ट्रिक, 15 मिनट में सारे भाग जाएंगे
गोभी के कीड़ों को निकालने का आसान तरीका आप यहां जान सकते हैं। गोबी काटने के बाद आपको ये काम करना होगा, फिर बस चुटकियों में सारे कीड़े निकल जाएंगे।
How to clean cauliflower: सर्दियों में गोभी खाना किसे पसंद नहीं? गोभी के पराठे हो या सब्जी, हर कोई इसे पसंद करता है। लेकिन, गोभी में इन दोनों छोटे-छोटे कीड़े निकल आते हैं।
ये कीड़े कई बार हमें दिखते भी नहीं हैं। ऐसे में इन कीड़ों को निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ आसान तरीके अपनाकर आप इन्हें आसानी से निकाल सकते हैं।
गोभी को साफ करने का तरीका
1. गोभी को छोटे-छोटे पीस में काट लें।
2. एक बड़े बर्तन में गुनगुना पानी लें और इसमें हल्दी और नमक डालकर मिला दें।
3. इस पानी में गोभी को लगभग 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें।
4. थोड़ी ही देर में आप देखेंगे कि गोभी में मौजूद कीड़े पानी में तैर रहे होंगे।
5. इसके बाद गोभी को छलनी में डालकर साफ पानी से 2- 3 बार अच्छी तरह धो लें।
यह हल्दी-नमक वाला तरीका कोई नया नहीं है, बल्कि यह दादी-नानी के समय से चला आ रहा एक आजमाया हुआ और बेहद कारगर नुस्खा है। यह न केवल आपकी फूलगोभी को पूरी तरह साफ करता है, बल्कि आपकी सब्जी को और सुरक्षित भी बनाता है।
एक और दूसरा आसान तरीका भी….
1. गुनगुने पानी में नमक, हल्दी और विनेगर मिला दें।
2. इस पानी में गोभी को भिगोकर रख दें।
3. यह कीड़ों को पूरी तरह खत्म करने में मदद करता है और सब्जी में मौजूद किसी भी बैक्टीरिया को भी मार देता है।
गोभी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
गोभी खरीदते समय आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं जैसे, वो गोभी चुनें जो ताजी, सफेद और थोड़ी खुली हुई हो। ज्यादा बंद या पीली, मुरझाई या काले धब्बे वाली गोभी से बचें, क्योंकि उनमें कीड़े होने की संभावना ज्यादा होती है। गोभी के ऊपरी और डंठल वाले हिस्से को ध्यान से देखें कि कहीं कोई कीड़ा या छेद तो नहीं है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 7 November 2025 at 22:50 IST