अपडेटेड 11 March 2026 at 19:48 IST

Lunch Box Recipe: बच्चों के टिफिन की है टेंशन? माइक्रोवेव में मिनटों में बनाएं ये 3 तरह की आसान डिश, सेहत को भी नहीं होगा नुकसान

Lunch Box Recipe For Kids: अगर आपके पास समय कम है तो ये माइक्रोवेव रेसिपी आपके बहुत काम आ सकती हैं। ये जल्दी भी बनती हैं, स्वादिष्ट भी होती हैं और बच्चों की सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती हैं।

माइक्रोवेव लंच बॉक्स रेसिपी | Image: AI

Lunch Box Recipe Using Micorwave: सुबह-सुबह बच्चों के स्कूल के लिए टिफिन तैयार करना कई हमारे लिए बड़ी टेंशन बन जाता है। हर दिन यही सोचते रहना पड़ता है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी भी बन जाए, बच्चों को पसंद भी आए और सेहत के लिए भी अच्छा हो।

अगर आपके घर में माइक्रोवेव है तो आपका काम काफी आसान हो सकता है। माइक्रोवेव में आप कुछ ही मिनटों में टेस्टी और हेल्दी डिश तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको 4 ऐसी आसान रेसिपी बता रहे हैं जिन्हें आप बच्चों के टिफिन के लिए झटपट बना सकते हैं।

माइक्रोवेव वेज चीला

 

सामग्री

1 कप बेसन, बारीक कटी गाजर, बारीक कटी शिमला मिर्च, थोड़ा सा प्याज, नमक स्वादानुसार, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा पानी

बनाने की विधि

सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें। अब इसमें गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, नमक और हल्दी मिला दें।

अब माइक्रोवेव-सेफ प्लेट पर हल्का सा तेल लगाएं और इस मिश्रण को फैलाकर 2-3 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें। आपका टेस्टी और हेल्दी वेज चीला तैयार है। इसे टमाटर सॉस या चटनी के साथ टिफिन में रख सकते हैं।

माइक्रोवेव वेजिटेबल पोहा

सामग्री

1 कप पोहा, थोड़ी मूंगफली, कटी हुई गाजर और मटर, नमक स्वादानुसार, हल्दी और थोड़ा नींबू रस

बनाने की विधि

सबसे पहले पोहा को हल्का पानी डालकर नरम कर लें। अब माइक्रोवेव बाउल में पोहा, मूंगफली, गाजर, मटर, नमक और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

इसे 2-3 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें। बाहर निकालकर ऊपर से नींबू का रस डाल दें। बच्चों के लिए टेस्टी पोहा तैयार है।

माइक्रोवेव चीज कॉर्न सैंडविच

सामग्री

2 ब्रेड स्लाइस, उबला हुआ कॉर्न, थोड़ा कद्दूकस किया हुआ चीज, थोड़ा बटर और नमक और काली मिर्च

बनाने की विधि

ब्रेड स्लाइस पर हल्का बटर लगाएं। अब ऊपर से कॉर्न, चीज, नमक और काली मिर्च डालें और दूसरी ब्रेड से ढक दें।

इसे माइक्रोवेव में लगभग 1 मिनट के लिए गर्म करें। टेस्टी और जल्दी बनने वाला सैंडविच तैयार है।

टिफिन के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • कोशिश करें कि बच्चों के टिफिन में हेल्दी और हल्का खाना रखें।
  • सब्जियां जरूर शामिल करें ताकि पोषण मिले।
  • रोज एक ही चीज देने की बजाय अलग-अलग डिश बनाएं, इससे बच्चे खुशी से टिफिन खत्म करेंगे।

यह जरूर पढ़ें: Shakarkand Chaat Recipe: खाना चाहते हैं हेल्दी स्नैक? ट्राई करें शकरकंद की चटपटी चाट, नहीं बढ़ेगा वजन; बनाना भी है मिनटों का काम

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 19:48 IST