अपडेटेड 4 February 2026 at 20:10 IST

Child Care Tips: बदलते मौसम में अपने बच्चों का इस तरह रखें ख्याल, जानें क्या करें और क्या न करें?

Child Care Tips: बदलते मौसम के साथ बच्चों की इम्युनिटी अक्सर कम होने लगती है, जिससे वे सर्दी, जुकाम और संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। एक जिम्मेदार पेरेंट होने के नाते, इस समय बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देना अनिवार्य है। आइए जानते हैं।

Child Care Tips | Image: Freepik

Child Care Tips: कभी चिलचिलाती धूप, तो कभी अचानक बारिश और फिर गुलाबी ठंड का अहसास। बड़ों के लिए तो यह बदलाव सामान्य हो सकता है, लेकिन छोटे बच्चों का इम्यून सिस्टम अभी पूरी तरह विकसित नहीं होता है। ऐसे में बदलते मौसम के दौरान बच्चे सबसे जल्दी सर्दी, खांसी, बुखार और इन्फेक्शन की चपेट में आते हैं। इसलिए आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है, ताकि बच्चे बीमारी से बचें।

 इसलिए आइए आपको इस लेख में आपको कुछ ऐसे चाइल्ड केयर टिप्स के बारे में बताएंगे। जिससे आप अपने बच्चों का बदलते मौसम में देखभाल कर सकते हैं।

बदलते मौसम में अपनबे बच्चे का इस तरह रखें ख्याल 

  • जब मौसम बदल रहा हो, तो एक भारी कपड़े के बजाय पतले कपड़ों की कई परतें पहनाना बेहतर होता है। अगर बच्चे को गर्मी लगे, तो आप एक परत हटा सकते हैं। हमेशा सूती कपड़ों को ही प्रयोग करें। 
  • बच्चों की डाइट में मौसमी फल और सब्जियां शामिल करें। विटामिन-सी से भरपूर फल जैसे संतरा, कीवी और आंवला उनकी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। साथ ही, उन्हें गुनगुना पानी पीने की आदत डालें ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
  • बदलते मौसम में कीटाणु तेजी से पनपते हैं। बच्चों को बार-बार हाथ धोने की आदत डालें, खासकर खाना खाने से पहले और बाहर से खेल कर आने के बाद हाथ जरूर धुलवाएं। 
  • बच्चा 8-10 घंटे की भरपूर नींद ले। अच्छी नींद शरीर को रिकवर करने और बीमारियों से लड़ने की शक्ति देती है।

ये भी पढ़ें - Gas Burner Cleaning Hacks: क्या आपका गैस बर्नर भी धीमी आंच देता है? इस आसान ट्रिक से बढ़ाएं गैस का प्रेशर और बचाएं पैसे

इन कामों को करने से बचें

  • जैसे ही मौसम थोड़ा गर्म होने लगे, हम अक्सर बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम या फ्रिज का ठंडा पानी दे देते हैं। यह गले के इन्फेक्शन का सबसे बड़ा कारण बनता है। इससे बचें।
  • वायरल इन्फेक्शन हवा के जरिए तेजी से फैलता है। अगर बाहर फ्लू या वायरल फैला हो, तो बच्चों को मॉल या भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर ले जाने से बचें।
  • अक्सर माता-पिता बच्चे को हल्की खांसी होने पर पुरानी रखी हुई सिरप या एंटीबायोटिक दे देते हैं। यह खतरनाक हो सकता है। हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा शुरू करें। आप गर्म पानी और काढ़ा पिलाएं। 
  • हल्की ठंड होने पर भी बच्चों को एकदम ठंडे पानी से न नहलाएं। पानी का तापमान सामान्य या हल्का गुनगुना रखें ताकि शरीर का तापमान अचानक न गिरे।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 4 February 2026 at 20:10 IST