अपडेटेड 27 July 2024 at 19:51 IST

क्या पुरुष रात को सोने से पहले करते हैं ये काम? बार-बार जाना पड़ सकता है Washroom

Drinking water before sleep is good or bad: रात को सोने से पहले यदि पुरुष ये काम करते हैं तो दिक्कत महसूस हो सकती है। जानते हैं इसके बारे में...

क्या पुरुष रात को सोने से पहले करते हैं ये काम? बार-बार जाना पड़ सकता है Washroom | Image: freepik

Should we drink water just before sleeping: पुरुषों के ऊपर कई जिम्मेदारियां होती हैं। उन्हें घर की जरुरतें भी पूरी करनी है साथ ही उन्हें अपने घर की जिम्मेदारियां को भी बखूबी निभाना है। ऐसे में उन्हें अपना खास ख्याल रखना जरूरी है। लेकिन अक्सर वे रात को सोने से पहले एक ऐसी गलती कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रात को सोने से पहले ज्यादा पानी पीने की। अक्सर लोग रात को सोने से पहले पानी का सेवन करते हैं, जिसके कारण उन्हें दिक्कतें महसूस होती हैं। लेकिन वह समझ नहीं पाते कि यह दिक्कत किस कारण हो रही हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोने से पहले पुरुष यदि पानी का सेवन करते हैं तो क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं। पढ़ते हैं आगे… 

रात को सोने से पहले पुरुष न करें इनका सेवन… 

  • यदि पुरुष रात को सोने से पहले पानी का सेवन करते हैं तो इसके कारण पुरुषों को बार-बार टॉयलेट यानी वॉशरूम जाना पड़ सकता है, जिसके कारण उन्हें तनाव की समस्या भी हो सकती है। 
  • यदि पुरुष रात को सोने से पहले ज्यादा पानी पी लेते हैं तो इसके कारण उनको नींद की समस्या भी हो सकती हैय़ जैसा कि हमने पहले भी बताया रात को सोने से पहले पानी पीने से बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है, जिसके कारण नींद भी पूरी नहीं होती। 
  • यदि रात को सोने से पहले पानी पिया जाए तो पुरुषों को ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। बता दें कि ज्यादा पानी पीने से पुरुषों के शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। ऐसे में समय रहते सावधान हो जाएं। 
  • हार्ट के मरीज भी यदि रात को सोने से पहले अधिक मात्रा में पानी पीते हैं तो इसके कारण दिल से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। जैसा कि हमने पहले भी बताया पानी ज्यादा पीने से नींद में खलन पड़ता है, जो हार्ट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 
  • यदि सोने से पहले पानी का सेवन किया जाए तो व्यक्ति को खाना पचाने में भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति की पाचन क्रिया कमजोर हो सकती है।

नोट - रात को सोने से पहले यदि पुरुष पानी का सेवन करते हैं तो उन्हें कई समस्याएं हो सकती है। ऐसे में हम सलाह देते हैं पुरुषों को कि वे रात को सोने से तकरीबन 1 या 2 घंटे पहले पानी का सेवन करें।

ये भी पढ़ें - Hepatitis Day: गोलगप्पे खाने वालों को ही सकती है ये बीमारी, जानें लक्षण

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 27 July 2024 at 19:51 IST