अपडेटेड 27 July 2024 at 17:10 IST
World Hepatitis Day: इन दिनों गोलगप्पे खाने वालों को ही सकती है ये बीमारी, जान लें लक्षण और कारण
World Hepatitis Day 2024: क्या इन दिनों गोलगप्पे हेपेटाइटिस से बचने के लिए डाइट से निकाल दें और हेपेटाइटिस के लक्षण और कारण क्या हैं। पढ़ते हैं आगे…
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

World Hepatitis Day 2024: हर साल 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का लक्ष्य इस बीमारी के बारे में विस्तार में बताना है। आज हम आपको बता रहे हैं हेपेटाइटिस के लक्षण और कारण। गोलगप्पे जिन्हें कुछ लोग पानी पुरी या पानी के बटाशे के नाम से भी जानते हैं, सभी को बेहद पसंद आते हैं। लेकिन इसका पानी यदि दूषित हो जाए या इसे बनाते वक्त हाइजीन का ख्याल ना रखा जाए तो व्यक्ति को हेपेटाइटिस का खतरा हो सकता है।
ऐसे में गोलगप्पे इन दोनों खाने चाहिए या नहीं और इसके क्या लक्षण और कारण हैं, इस पर हमारा आज का लेख है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या इन दिनों गोलगप्पे हेपेटाइटिस से बचने के लिए डाइट से निकाल दें? और हेपेटाइटिस के लक्षण और कारण क्या हैं। पढ़ते हैं आगे…
इन दोनों गोलगप्पे खाना कैसा?
बता दें कि हेपेटाइटिस की समस्या लिवर में सूजन की बीमारी है, जो व्यक्ति को दर्दनाक स्थिति में पहुंचा सकती है। ऐसे में गोलगप्पे यदि दूषित पानी से बने हैं या गोलगप्पे के दौरान आप दूषित पानी का सेवन करते हैं तो जरूर ही इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। बता दें कि हेपेटाइटिस की समस्या गंदगी, दूषित पानी, हाइजीन का ख्याल ना रखना, आसपास गंदगी के संपर्क में आना, बाढ़ के पानी के संपर्क में आना आदि के कारण हो सकती है। चूंकि गोलगप्पे के दौरान व्यक्ति खट्टे-मीठे पानी का सेवन करता है, ऐसे में यदि पानी दूषित है तो व्यक्ति जल्दी हेपेटाइटिस की चपेट में आ सकता है।
हेपेटाइटिस की समस्या के लक्षण
हेपेटाइटिस कई प्रकार की होती है। हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई। वहीं लक्षणों के रूप में…
Advertisement
- थकान महसूस करना,
- गहरे रंग का पेशाब होना,
- पेट में दर्द की समस्या,
- भूख ना लगना,
- अचानक से वजन घटना,
- आंखों में पीलापन,
- बुखार आ जाना,
- उल्टी आ जाना,
- मल के साथ खून आ जाना,
- फ्लू के लक्षण नजर आ सकते हैं।
नोट - यहां दिए गए बिंदु से पता चलता है कि यदि गोलगप्पे दूषित पानी के साथ खाए जाएं तो व्यक्ति को हेपेटाइटिस की समस्या हो सकती है। ऐसे में हम सलाह देते हैं कि आप अगर गोलगप्पे का सेवन करना चाहते हैं तो घर के बने ही गोलगप्पे और उसके पानी का सेवन करें।
ये भी पढ़ें -
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 July 2024 at 17:10 IST