अपडेटेड 14 December 2024 at 22:09 IST
Dark Lips: ये चीज काले होंठों को कर देगी गुलाबी, बारीक पीसकर मिलाएं...
How to remove dark lips fast in hindi? डार्क होंठों के लिए कौन सा उपचार सबसे अच्छा है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
How can I remove dark skin from my lips? अक्सर लोग बेस्ट दिखने के लिए ना जानें कौन-कौन से तरीकों को अपनाते हैं। वहीं अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई फेस पैक का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन काले होठों के कारण उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अक्सर आप अपने होंठों पर कुछ ऐसे केमिकल्स का इस्तेमाल अनजाने में कर बैठते हैं, जिसके कारण हमारे होंठ काले हो जाते हैं। ऐसे में बता दें कि कुछ घरेलू उपाय के इस्तेमाल से अपने होंठों को पिंक बनाया जा सकता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि काले होंठों को पिंक बनाने में कौन से तरीके आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
मैं अपने होठों से डार्क स्किन कैसे हटा सकती हूं?
लिप पैक 1 - इस लिप पैक को बनाने के लिए आपके पास खीरे के रस के साथ-साथ शहद का होना बेहद जरूरी है। अब आप सबसे पहले खीरे के रस को निकालकर उसमें शहद को मिलाएं और बने मिश्रण को अपने होंठों पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। अब हल्के हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद अपने होंठों को साधारण पानी से धो लें। अब होंठों पर नमी बनाए रखने के लिए देसी घी या मलाई का इस्तेमाल करें। इस लिप पैक को आप हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं। इससे आपके होंठ गुलाबी नजर आ सकते हैं।
लिप पैक 2 - शहद और चीनी आपके होंठों को गुलाबी बना सकते हैं। ऐसे में आप शहद में चीनी को मिक्स करें। अब बने मिश्रण को अपने होंठों पर लगाएं। अब स्क्रब की तरह अपने होंठों की मसाज करें। उसके बाद अपने होंठों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से होंठों को गुलाबी बनाया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 December 2024 at 22:08 IST