अपडेटेड 24 June 2024 at 06:32 IST

Morning Skin Care Routine: सुबह उठते ही करें ये 3 काम, दिखने लगेंगे फिर से जवां

Perfect Morning Skin Care Routine: अगर आप बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करना चाहते हैं तो सुबह उठते ही करें ये 3 काम। ऐसा करने से त्वचा दमकने और निखरने लगेगी।

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करना | Image: Freepik

How can I reduce the signs of aging? बढ़ती उम्र के कारण अक्सर लोग झुर्रियां और लटकी त्वचा जैसे लक्षणों का सामना करते हैं। ऐसे में बता दें कि यदि सुबह के वक्त कुछ आदतों का अपनाया जाए तो इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इससे अलग इन आदतों को अपनाने से न केवल चेहरे पर निखार आ सकता है बल्कि आपकी त्वचा दमकने भी लग सकती है। ऐसे में इन आदतों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा यह आर्टिकल इसी पर है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि कौन सी आदतें बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम (How do you control skin aging?) कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे…

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए सुबह क्या करें? (What is the best skin routine for aging skin?)

व्यक्ति को सुबह उठकर बादाम का सेवन करना चाहिए। बादाम के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद हैं जो स्किन के लिए उपयोगी हैं। ऐसे में आप रात को सोने से पहले 5 से 6 बादाम एक गिलास पानी में भिगोएं और सुबह उठकर भीगे हुए बादाम का छिलका उतारकर इनका सेवन करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।

जिन लोगों को लगता है कि धूप उनकी स्किन को खराब कर सकती है उन्हें बता दें कि यदि सुबह के वक्त हल्की धूप ली जाए तो इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोका जा सकता है। 

जैसी लाइफस्टाइल हम लोगों की है ऐसी लाइफस्टाइल में तनाव का होना आम बात है। ऐसे में तनाव के कारण व्यक्ति को जल्दी बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आ सकते हैं। इसके लिए आप दिनचर्या में अनुलोम विलोम प्राणायाम को जरूर जोड़ें। यह प्राणायाम न केवल तनाव को दूर कर सकता है बल्कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। इसको करने से एजिंग प्रॉब्लम दूर हो सकती है।

ये भी पढ़ें - Curry Leaves Mask: गर्मियों में अब नहीं होंगे आपके बाल रूखे और बेजान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 24 June 2024 at 06:31 IST