अपडेटेड 23 January 2026 at 15:07 IST
White Sauce Pasta: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता, जानें स्पेशल टिप्स और रेसिपी
रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता आप घर पर भी बना सकते हैं। बस ये आसान स्टेप्स फॉलो करें। इसके साथ हम आपको बताएंगे कुछ खास टिप्स और स्पेशल सामग्री के बारे में इससे आप बहुत स्वाद पास्ता बना पाएंगे। जो बच्चे और बड़े सबको पसंद आएगा।
Creamy white sauce pasta: बाहर से खाना मंगवाना महंगा भी पड़ता है और सेहत के लिए भी ठीक नहीं रहता, ऐसे में घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद लाने की कोशिश की जाती है। व्हाइट सॉस पास्ता अपनी क्रीमी बनावट, चीजी फ्लेवर और हल्के मसालों के कारण बहुत पॉपुलर है। अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको प्रोफेशनल शेफ होने की जरूरत नहीं है। बस कुछ आसान स्टेप्स और छोटी-छोटी ट्रिक्स फॉलो करके आप घर पर ही परफेक्ट क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता बना सकते हैं।
व्हाइट सॉस पास्ता बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
- पास्ता
- बटर- 2-3 बड़े चम्मच
- मैदा- 2 बड़े चम्मच
- दूध- 2 कप
- चीज (मोजरेला या प्रोसेस्ड) आधा कप ग्रेटेड
- सब्जियां (शिमला मिर्च, ब्रोकली, स्वीट कॉर्न, प्याज) 1 कप
- लहसुन- 4-5 कली (बारीक कटी)
- चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो, काली मिर्च पाउडर, नमक
- चेरी टमाटर- 8-10 (ऑप्शनल)
स्टेप-बाय-स्टेप जानें पूरी रेसिपी
1. पास्ता बॉइल करें
एक बड़े बर्तन में ढेर सारा पानी उबालें। इसमें 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच तेल डालें। पास्ता डालकर 7-8 मिनट तक पकाएं। पास्ता सॉफ्ट लेकिन अल डेंटे (थोड़ा कच्चा) रहना चाहिए। छानकर ठंडे पानी से धो लें और थोड़ा तेल लगाकर अलग रख दें।
2. सब्जियां सौते करें
एक पैन में 1 बड़ा चम्मच बटर गर्म करें। बारीक कटा प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब शिमला मिर्च, ब्रोकली और स्वीट कॉर्न डालें। हल्का नमक छिड़ककर 2-3 मिनट तक हाई फ्लेम पर भूनें। सब्जियां क्रंची रहनी चाहिएं। इन्हें अलग प्लेट में निकाल लें।
3. परफेक्ट व्हाइट सॉस बनाएं
उसी पैन में 2 बड़े चम्मच बटर पिघलाएं। मैदा डालकर 1 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें ताकि कच्चापन चला जाए। अब धीरे-धीरे दूध डालते जाएं और लगातार व्हिस्क करें ताकि गांठें न पड़ें। सॉस गाढ़ी होने लगे तो चीज डालकर अच्छे से मिक्स करें।
4. फ्लेवर डालें
सॉस में चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। स्वाद चखकर मसाले एडजस्ट करें।
5. सब कुछ मिलाएं
सॉस में पहले से तैयार सब्जियां और बॉइल किया हुआ पास्ता डालें। अच्छे से टॉस करें ताकि हर पास्ता पर सॉस अच्छे से लग जाए। अगर चाहें तो चेरी टमाटर भी डाल सकते हैं।
6. फाइनल टच
ऊपर से थोड़ी और ग्रेटेड चीज छिड़कें और हरी धनिया या बेसिल लीव्स से गार्निश करें। गर्मागर्म सर्व करें।
खास टिप्स जो रेसिपी को बनाएंगी परफेक्ट
पास्ता बॉइल करते वक्त तेल जरूर डालें, वरना चिपक जाएगा।
सॉस में दूध हमेशा धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाएं।
ज्यादा क्रीमी और चीजी पास्ता चाहिए तो चीज की मात्रा बढ़ा दें।
बच्चों को सब्जियां पसंद नहीं तो इन्हें बारीक काटकर या ब्लेंड करके डाल सकते हैं।
अगर सॉस बहुत गाढ़ी हो जाए तो थोड़ा गर्म दूध और मिला लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 23 January 2026 at 15:07 IST