Cooler Cooling Tips: तेज गर्मी में भी कूलर करेगा AC जैसा काम, ये आसान ट्रिक्स मिनटों में कर देंगी ठंडा
Cooler Cooling Tips: अगर आपका कूलर भी गर्मियों में तेज गर्म लपटे फेंकने लगता है, तो अब टेंशन की कोई बात नहीं है। क्योंकि कुछ आसान टिप्स हैं जिसे इस्तेमाल करके कूलर से मिनटों में ठंड़ी हवा मिलने लगेगी।
Cooler Cooling Tips: गर्मी का असर जैसे ही तेज होता है घर के अंदर का तापमान भी तेजी से बढ़ने लगता है। लोग राहत के लिए कूलर का सहारा लेते हैं। हालांकि कई बार कूलर से भी ठंडी हवा नहीं आती और उल्टा गर्म हवा महसूस होती है। इसके पीछे कुछ आम कारण होते हैं जिन्हें समझना जरूरी है। अगर समय रहते इन पर ध्यान दिया जाए तो पुराना कूलर भी दोबारा बेहतर कूलिंग देने लगता है।
कूलर से गर्म हवा क्यों आती है
कूलर की सही कूलिंग न मिलने के पीछे कई तकनीकी वजहें हो सकती हैं। कूलिंग पैड का गंदा होना या घास का पुराना हो जाना हवा के डायरेक्शन को प्रभावित करता है। इसके अलावा अगर पंप ठीक से काम नहीं कर रहा हो तो पानी सही तरीके से पैड्स तक नहीं पहुंचता और हवा ठंडी नहीं हो पाती है। ज्यादा नमी यानी ह्यूमिडिटी भी कूलर की कूलिंग पर असर डालता है।
फिटकरी से पानी करें साफ
अगर कूलर की हवा में ठंडक नहीं है तो टंकी में फिटकरी का एक टुकड़ा डालना फायदेमंद साबित हो सकता है। फिटकरी पानी को साफ करती है जिससे पैड्स में जमी गंदगी हटती है और हवा ठंडी महसूस होने लगती है। साफ पानी से कूलर की परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है।
सही जगह पर रखें कूलर
कूलर की लोकेशन भी उसकी कूलिंग पर बड़ा असर डालती है। अगर कूलर बंद कमरे में रखा हो तो वह गर्म हवा देने लगता है। इसे हमेशा खिड़की या दरवाजे के पास इस तरह रखें कि पीछे का हिस्सा खुली हवा में रहे। इससे बाहर की ताजी हवा अंदर आकर ठंडक बढ़ाती है।
बर्फ का इस्तेमाल देगा ठंडक
कूलर के पानी को ठंडा रखने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना एक आसान और स्मार्ट तरीका होता है। नमक मिले पानी की बोतलें जमाकर टंकी में डालने से बर्फ जल्दी नहीं पिघलती और लंबे समय तक ठंडक बनी रहती है। इससे कूलर की हवा ज्यादा ठंडी हो जाती है।
मटका ट्रिक भी है असरदार
एक और देसी तरीका कूलर की कूलिंग बढ़ाने में मदद करता है। मिट्टी के मटके में छोटे छेद करके उसे टंकी में रखें और पंप को उसके अंदर डाल दें। मटका पानी को ठंडा बनाए रखता है जिससे पैड्स पर गिरने वाला पानी ठंडा रहता है और हवा भी ठंडी महसूस होती है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 19 April 2026 at 14:56 IST