अपडेटेड 19 August 2025 at 21:10 IST

खाना अच्छे से बनाते हैं लेकिन नहीं लगता स्वाद? Chef Sanjeev Kapoor की ये सलाह मानेंगे तो उंगली चाटकर खाएंगे

खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए सबसे पहले रेसिपी को समझना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप ऑनलाइन कुकिंग सीख सकते हैं।

chef Sanjeev Kapoor tips for tasty and finger licking food at home | Image: Shutterstock

हम सभी को स्वादिष्ट चीजें खाना पसंद होता है। ऐसे में घर का बना मां के हाथों का खाना बेस्ट होता है। मां के हाथों के बने खाने का कोई जवाब नहीं होता है, लेकिन अगर अपने बनाये खाने में स्वाद लाना हो तो इसके लिए शेफ संजीव कपूर ने हालही में बातचीत के दौरान काफी चीजें बताई हैं।
हाल ही में वंडरशेफ स्टोर लांच के दौरान हुई बातचीत में शेफ ने कई चीजें शेयर की, जिसमें उन्होंने काफी  खूबसूरती से खाने के बारे में काफी बातें बताई हैं। आइये जानते हैं-

पॉजिटिव रहना है जरूरी

लाइफ में कोई भी काम हो इसे करने के लिए पॉजिटिव रहना बेहद जरूरी होता है। ठीक उसी तरह से खाना बनाने के लिए पॉजिटिव दिमाग से काम लेना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसी तरह से कम गलती किये अच्छा खाना बना पाएंगे और खाने के स्वाद को भी दोगुना कर पाएंगे।

क्वांटिटी का कैसे रखें ख्याल?

खाना बनाने के समय जिस तरह नाप-तोल किया जाता है और फिर खाना बनाया जाता है ताकि खाने की बर्बादी न होने पाए। ठीक उसी तरह से हमें खाना खाते समय क्वांटिटी का खासतौर से ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसा करने से हम अलग-अलग तरह की डिश का आनंद ले पाएंगे और खाने का स्वाद  अच्छा लगेगा।

सब कुछ खाना चाहिए!

शेफ ने बताया कि वह सब कुछ खाना पसंद करते हैं और खाते भी हैं। छोले-भठूरे हो या राजमा चावल, शेफ सभी चीजों का स्वाद लेना पसंद करते हैं। इसके लिए उन्होंने बताया कि केवल आपको खाने के बाद एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। वहीं सब कुछ खाने से आप हर तरह के खाने का स्वाद ले पाएंगे। इसी तरह उन्होंने बताया कि वह दिल्ली की बंगाली मार्किट की चाट हो या मिठाई, या फिर पैक कराये हुए छोले-भठूरे हो, यहां आया हूँ तो सब खाना चाहता हूँ।  

यह भी पढ़ें: Matka Khichdi: आपने खाई है Chef Sanjeev Kapoor के स्टाइल वाली मटका खिचड़ी? मुंह में पानी ला देगी ये आसान रेसिपी, हो जाएंगे फैन

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 19 August 2025 at 21:10 IST