अपडेटेड 24 October 2024 at 11:53 IST

Cervical Ka Dard: सर्वाइकल दर्द की पहचान कैसे करें?

Where is cervical pain located? मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे सर्वाइकल दर्द है? सर्वाइकल के शुरुआती लक्षण क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

cervical ka dard kahan hota hai | Image: freepik

Cervical Ka Dard Kahan Hota Hai: आज के समय में ज्यादातर लोग सेहत से जुड़ी कई ऐसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिनके बारे में उन्हें खुद नहीं पता होता। जी हां, इन्हीं समस्याओं में से एक है सर्वाइकल का दर्द। बता दें कि जब किसी व्यक्ति को सर्वाइकल का दर्द हो जाता है तो इसके कारण शरीर के अन्य हिस्से में भी दर्द रहना शुरू हो जाता है। ऐसे में उन्हें पता होना चाहिए कि सर्वाइकल के दर्द की पहचान कैसे की जाएं और सर्वाइकल के शुरुआती लक्षण क्या हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताइए कि सर्वाइकल का दर्द (Symptoms of Cervical pain in Hindi) कहां होता है और कैसा होता है। पढ़ते हैं आगे… 

सर्वाइकल में कहां-कहां दर्द होता है? (Cervical Pain Symptoms)

  • बता दें कि जब किसी व्यक्ति के शरीर में सर्वाइकल दर्द की शुरुआत होती है तो उसके कारण उसे गर्दन में दर्द या अकड़न की समस्या महसूस होती है। यह सर्वाइकल के मुख्य लक्षणों में से एक है। इसके कारण व्यक्ति को गर्दन को हिलाने में या घूमाने में दर्द महसूस हो सकता है। 
  • जब किसी व्यक्ति को सर्वाइकल का दर्द होता है तो उसके कारण सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है। गर्दन घुमाने से ये दर्द महसूस हो सकता है। 
  • सर्वाइवल दर्द के कारण व्यक्ति के हाथ और बाजू की मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है। इसके कारण हाथों का पोश्चर भी खराब हो जाता है। बता दें कि हाथों की उंगलियां सुन्न हो जाती है और इन उंगलियों ने गंभीर दर्द होना शुरू हो जाता है। 
  • बता दें कि सर्वाइकल के दर्द में कंधे पर तेज दर्द या अकड़न भी महसूस हो सकती है। इसके अलावा कंधे में सूजन भी नजर आ सकती है। 

ये भी पढ़ें - क्या डायबिटीज में गुड़ खाना चाहिए? जानें शुगर रोगी के लिए ये कितना सही

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 24 October 2024 at 11:53 IST