अपडेटेड 7 December 2024 at 21:32 IST
ये आटा कुछ ही दिनों में बदल देगा चेहरे की रंगत, जानें कैसे लें इसका फायदा
How to get fair skin with besan? त्वचा को गोरा करने के लिए कौन सा आटा सबसे अच्छा है? बेसन को चेहरे पर कैसे लगाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
How to get fair skin with besan? बेसन न केवल स्वाद में अच्छा होता है बल्कि बेसन के अंदर कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो अच्छे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि बेसन का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर किया जाए तो इससे त्वचा की कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। ऐसे में बेसन को त्वचा पर लगाने के फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बेसन का इस्तेमाल आप किस प्रकार और कैसे कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
बेसन को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- यदि आपकी स्किन ड्राई है तो ऐसे में आपको दूध, बेसन और शहद का पेस्ट बनाएं और 10 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाएं। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- अगर आपकी स्किन पर पिंपल्स की समस्या है तो ऐसे में बेसन आपके बेहद काम आ सकता है ऐसे में आप बेसन, हल्दी और दही को एक साथ मिलाएं। अब बने मिश्रण को त्वचा पर 10 मिनट पर लगाएं। फिर अपनी त्वचा को धो लें। इससे पिंपल्स की समस्या से राहत मिल सकती है।
- यदि आप ऑयली स्किन से परेशान हैं तो ऐसे में आप नींबू का रस, बेसन और गुलाब जल तीनों को मिलाएं और बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। उसके बाद अपनी त्वचा को सूखने दें। अब अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- बेसन के साथ यदि एलोवेरा और खीरे का रस लगाया जाए तो इससे सनबर्न की समस्या से राहत मिल सकती है।
नोट - यदि आपको स्किन से जुड़ी समस्या है तो ऐसे में आप अपनी स्किन पर बेसन का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 7 December 2024 at 21:30 IST