अपडेटेड 11 March 2026 at 20:59 IST

Holiday Trip In Less Budget: भारत की इन 4 जगहों पर एक साथ दिखते हैं पहाड़ और समुद्र, बच्चों की छुट्टियों में सस्ते में बनाएं घूमने का प्लान

Best Places To Visit In Less Budget: अगर आप बच्चों की छुट्टियों में कम बजट में यादगार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो ये जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं। यहां आपको प्रकृति की खूबसूरती, एडवेंचर और फैमिली टाइम सब कुछ एक साथ मिल जाएगा।

बीच और पहाड़ एक साथ | Image: Freeik/AI

किसी को पहाड़ों में घूमना पसंद होता है तो किसी को समुद्र किनारे छुट्टियां बिताना अच्छा लगता है। कोई हिल स्टेशन की ठंडी वादियों में सुकून ढूंढता है, तो कोई बीच पर बैठकर लहरों और सनसेट का मजा लेना चाहता है।

वहीं बच्चों की छुट्टियां शुरू होते ही ज्यादातर लोग कहीं घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। लेकिन कई बार बजट की वजह से ट्रिप टालनी पड़ती है। अगर आप भी कम खर्च में शानदार फैमिली ट्रिप करना चाहते हैं, तो भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां आपको पहाड़ और समुद्र दोनों का खूबसूरत नजारा एक साथ देखने को मिल सकता है।

ये जगहें न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि यहां घूमना ज्यादा महंगा भी नहीं पड़ता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी 4 शानदार जगहों के बारे में जहां आप बच्चों के साथ मजेदार छुट्टियां बिता सकते हैं।

कैनाकोना (गोवा)

साउथ गोवा में स्थित कैनाकोना एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां आपको कई शानदार समुद्र तट देखने को मिलते हैं, जो हरे-भरे पहाड़ों से घिरे हुए हैं। यहां के मशहूर बीचों में अगोंडा बीच, बटरफ्लाई बीच और पालोलेम बीच जैसे शानदार समुद्री तट शामिल हैं। इन बीचों के एक तरफ सुनहरी रेत और ऊंचे-ऊंचे ताड़ के पेड़ दिखाई देते हैं, जबकि दूसरी तरफ विशाल समुद्र और आसपास पहाड़ियां नजर आती हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।

गोवा सिर्फ पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि फैमिली ट्रिप के लिए भी शानदार जगह है। यहां एक तरफ अरब सागर का नीला पानी और दूसरी तरफ वेस्टर्न घाट के हरे-भरे पहाड़ देखने को मिलते हैं। यहां आप बच्चों के साथ बीच पर खेल सकते हैं, बोटिंग कर सकते हैं और वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। अगर ऑफ-सीजन में जाएं तो होटल और खाने का खर्च भी काफी कम हो जाता है। गोवा  में आप बीच पर सनसेट देख सकते हैं। इसके अलावा डॉल्फिन बोट राइड कर सकते हैं। फोर्ट और चर्च घूमना भी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

गोकर्ण (कर्नाटक)

अगर आप गोवा जैसी खूबसूरती लेकिन कम भीड़ और कम खर्च चाहते हैं, तो गोकर्ण एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां समुद्र के किनारे पहाड़ियों का नजारा बेहद शानदार लगता है। यह जगह काफी शांत है, इसलिए परिवार के साथ सुकून से छुट्टियां बिताने के लिए परफेक्ट मानी जाती है।

यह जगह खूबसूरत समुद्र तटों और पहाड़ियों के लिए जानी जाती है। यहां ओम बीच, कुडले बीच, पैराडाइज बीच, निर्वाण बीच और हाफ मून बीच जैसे कुछ एकांत समुद्र तट हैं। अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांत और सुकून भरी जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो गोकर्ण आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है। इन समुद्र तटों के साथ-साथ यहां की चट्टानी ढलान, पहाड़ और जंगल ट्रेकिंग के लिए भी काफी मशहूर हैं।

यारदा बीच (आंध्र प्रदेश)

यारदा बीच आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है। यह बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी तट पर मौजूद एक बेहद खूबसूरत और शांत समुद्र तट है। इस बीच की खास बात यह है कि यह तीन तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है, जिससे यहां का नजारा और भी शानदार लगने लगता है।

समुद्र तट से करीब 3 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी है जिसे डॉलफिन नोज कहा जाता है। यह पहाड़ी देखने में बिल्कुल डॉल्फिन की नाक जैसी दिखाई देती है और यहां से समुद्र का दृश्य बेहद खूबसूरत लगता है।

एलीफैंट बीच (अंडमान)

अंडमान के हैवलॉक द्वीप पर स्थित एलीफेंट बीच किसी सपनों की जगह जैसा लगता है। यह सफेद रेत वाला बेहद खूबसूरत समुद्र तट है, जो चारों तरफ से घने जंगलों, ऊंचे पेड़ों और हरे-भरे पहाड़ों से घिरा हुआ है।

यहां तक पहुंचने के लिए पर्यटक नाव से जा सकते हैं या फिर जंगलों के बीच से ट्रेकिंग करके भी पहुंच सकते हैं। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है।

ट्रिप प्लान करते समय रखें ये बातें

  • पहले से होटल और टिकट बुक कर लें।
  • ऑफ सीजन में यात्रा करें तो खर्च कम होगा।
  • लोकल फूड और लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
  • बच्चों के साथ घूमने के लिए हल्का और आरामदायक प्लान बनाएं।

अगर आप पहाड़ों और समुद्र दोनों का मजा एक साथ लेना चाहते हैं, तो भारत की ये जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे।

यह जरूर पढ़ें: March 2026 Holiday Family Trip: विदेश की फ्लाइट हो गई कैंसिल? तो बच्चों की परीक्षा खत्म होने के बाद यहां जाएं घूमने, युद्ध का नहीं होगा कोई असर

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 20:59 IST