अपडेटेड 3 December 2025 at 09:43 IST

Winter Beauty Tips 2025: सर्दी में रूखा पड़ गया है चेहरा, फटने लगी है हाथ-पैर की स्किन? तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम

Winter Beauty Tips 2025: अगर आप भी सर्दियों में ड्राई स्किन से परेशान हो चुके हैं और नरम हाथ-पैर चाहते हो तो इन घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राय करें।

Winter Beauty Tips 2025 | Image: freepik

Winter Beauty Tips 2025: सर्दियां आ चुकी हैं। इस मौसम में स्किन ड्राई हो जाती है। चेहरा भी रूखा और सफेद सा पड़ जाता है। हाथ-पैरों की स्किन फटने लगती है और रूखी हो जाती है। ऐसे में त्वचा को नमी देना काफी जरूरी हो जाता है। आप महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स तो यूज कर सकते हो लेकिन लंबे आराम के लिए आपको घरेलू नुस्खे भी जरूर अपनाने चाहिए।

अगर आप भी सर्दियों में ड्राई स्किन से परेशान हो चुके हैं और नरम हाथ-पैर चाहते हो तो इन घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राय करें।

ड्राई स्किन के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

शहद और दही का फेस पैक: चेहरे को मॉइस्चराइजिंग और चमकदार बनाने के लिए आपको ये फेस मास्क जरूर लगाना चाहिए। इसके लिए दही में शहद की कुछ बूंदें मिलाएं। शहद एक प्राकृतिक नमी प्रदान करने वाला पदार्थ है जो त्वचा में नमी खींचता है। इस मास्क को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें। 

सरसों का तेल: सर्दियों में एड़ियां फटने की समस्या भी आम होती है। अगर आप भी इससे जूझ रहे हैं तो रोज रात को सोने से पहले पैरों पर 5 मिनट तक सरसों का तेल गुनगुना करके इसकी मालिश करें। और फिर मौजे पहनकर सो जाएं। 

देसी घी: स्किन को नमी देने के लिए देसी घी भी बड़े कमाल की चीज होती है। इसके लिए आपको अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा घी लेना है और उसकी अच्छे से चेहरे और एड़ियों की मसाज कर लेनी है। इसे कुछ दिन तक लगातार करें।

ओटमील और दूध का स्क्रब: सर्दियों में स्किन पर जमा डेड सेल्स को हटाने के लिए आपको ओटमील और दूध का स्क्रब ट्राय करना चाहिए। एक चम्मच ओटमील में थोड़ा सा दूध मिलाएं और इसे चेहरे पर लगा लें। इससे चेहरा साफ और मॉइस्चराइज होगा। 

आप ड्राई स्किन को दूर करने के लिए नियमित तौर पर नारियल का तेल और एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। 

(image-freepik)

ये भी पढे़ंः Papaya Peel Facepack: पपीते के छिलके से बनाएं ये फेस पैक, सर्दियों में स्किन रहेगी Soft और Glowing

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 3 December 2025 at 09:43 IST