अपडेटेड 25 December 2025 at 12:08 IST

Winter best Oil For Hair: सर्दियों में रूखे और कमजोर बालों ने कर दिया परेशान? जानें तेल लगाने का सही तरीका

Winter best Oil For Hair: सर्दियों का मौसम अपने साथ खुश्की लेकर आता है, जिसका सबसे बुरा असर हमारे बालों पर पड़ता है। ठंडी हवाएं स्कैल्प की नमी छीन लेती हैं, जिससे डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में सही तेल का चुनाव और उसे लगाने का सही तरीका ही आपके बालों की चमक बरकरार रख सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि सर्दियों में बालों में कौन सा तेल लगाना फायदेमंद है।

Winter best Oil For Hair | Image: Freepik

Winter best Oil For Hair: सर्दियों के मौसम में नमी के कारण हमारे बाल भी झड़ने लग जाते हैं और डैंड्रफ आ जाते हैं। जिससे बाल बेजान और रूखे भी हो जाते हैं। ऐसे में बालों को पोषण देने और उनकी खोई हुई चमक वापस लाने का सबसे अच्छा तरीका 'ऑयलिंग' यानी तेल मालिश है। 

आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि सर्दियों में बालों में कौन सा तेल लगाना सबसे फायदेमंद माना जाता है और इस तेल को किस तरीके से लगाने से आपके बाल पोषण से भरपूर हो सकते हैं। इसके बारे में भी जानेंगे।

सर्दियों में 3 तेल आपके बालों के लिए रामबाण 

सर्दियों में आपके बालों के लिए  ये 3 तेल ऐसे हैं, जिसे लगाने से आपको फायदे हो सकते हैं। ताकि आपके बालों के स्कैल्प में गहराई तक जाकर पोषण दें।

नारियल तेल 

नारियल तेल बालों के लिए 'सुपरफूड' माना जाता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड बालों की जड़ों में समा जाते हैं और नमी को लॉक करते हैं। अगर सर्दी की वजह से तेल जम गया है, तो इसे हल्का गुनगुना करके ही इस्तेमाल करें।

बादाम का तेल 

बादाम का तेल हल्का होता है और इसमें विटामिन-D की अच्छी मात्रा होती है। यह बालों का झड़ना कम करने और स्कैल्प की खुजली मिटाने में काफी मददगार साबित होता है।

ये भी पढ़ें - Surya Gochar 2026: नए साल में सूर्य करने जा रहे हैं गोचर, इन 4 राशियों को करियर में मिलेगी सफलता

सरसों का तेल 

अक्सर आपने देखा होगा कि पहले हमारी दादी-नानी बालों में सरसो तेल लगाया करती थी। यह एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसकी तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए बेहतरीन है। इसलिए आप इसे जरूर लगाएं।

बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या है? 

  • सर्दियों में सीधे ठंडा तेल न लगाएं। तेल को एक कटोरी में लेकर उसे हल्का गर्म कर लें। गुनगुना तेल स्कैल्प के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। 
  • स्कैल्प के साथ-साथ तेल को बालों की पूरी लंबाई और खासकर नीचे के सिरों पर जरूर लगाएं।
  • तेल को कम से कम 1 से 2 घंटे तक लगा रहने दें। अगर बाल बहुत ज्यादा रूखे हैं, तो रात भर तेल लगाकर छोड़ना सबसे अच्छा है। लेकिन अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स होते हैं तो आप बाल तुरंत धो लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 25 December 2025 at 12:08 IST