अपडेटेड 28 June 2025 at 13:47 IST
Diet For Healthy Hair: बालों को जड़ से मजबूत करने के लिए क्या खाएं? आज से ही करें सेवन
Which foods are good for hair? क्या खाने से बाल घने और मजबूत होते हैं? बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए क्या खाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Which foods are good for hair? बता दें कि बालों को मजबूत करने में महंगे महंगे ट्रीटमेंट नहीं बल्कि हेल्दी डाइट जरूरी है। जी हां, बालों के लिए प्रोटीन, मैग्नीशियम, विटामिन ई, विटामिन सी, कैल्शियम आदि पोषक तत्व जरूरी होते हैं, इनके सेवन से बालों की कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। अब सवाल ये है कि आप बालों तक ये पोषक तत्व पहुंचाने के लिए आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं। बता दें, यदि आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को जोड़ें तो उसके बाद बालों को न केवल जड़ों से मजबूत किया जा सकता है बल्कि उनको हेल्दी भी बनाया जा सकता है। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बालों को हेल्दी बनाने में किन चीजों का सेवन आपके बेहद काम आ सकता है। पढ़ते हैं आगे…
क्या खाने से बाल घने और मजबूत होते हैं?
- बता दें पालक के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत बना सकते हैं।
- आप अपनी डाइट में बादाम को भी जोड़ सकते हैं। बादाम के अंदर विटामिन ए और मैग्नीशियम पाया जाता है जो बालों को मजबूत करता है। ऐसे में रात को सोने से पहले 5 से 6 बादाम पानी में भिगोएं और अगले दिन उनके छिलके उतारकर सेवन करें।
- बता दें कि अंडों के सेवन से भी बालों को हेल्दी बनाया जा सकता है। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो बालों को मजबूत करने में उपयोगी है।
- नारियल पानी के सेवन से भी बालों को मजबूत किया जा सकता है। ये न केवल जड़ों तक बालों को पोषण देता है बल्कि बाल झड़ने से भी रोक सकता है।
- यदि आप अपनी डाइट में दही को जोड़ते हैं तो ये बालों के लिए बहुत उपयोगी है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है जो बालों की कई समस्याओं को दूर कर सकता है।
- आंवले के जूस से भी बालों को मजबूत बनाया जा सकता है ये न केवल बालों को काला बनाने में उपयोगी हैं बल्कि बालों को टूटने से भी रोकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 28 June 2025 at 13:47 IST