अपडेटेड 27 July 2025 at 13:42 IST

Beauty Tips: अब पार्लर जाने का नहीं रहेगा झंझट, घर बैठे केवल इस चीज से मिलेगा नैचुरल ग्लो

Beauty Tips: देसी घी केवल खाने में ही नहीं, बल्कि स्किन पर लगाने से भी गजब के फायदे देता है। अगर आप सोच रहे हैं कि घी को त्वचा पर कैसे यूज किया जा सकता है, तो चलिए बिना इंतजार किए जान लेते हैं।

Get Natural Glow With Desi Ghee | Image: freepik

Beauty Tips: हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। लोग अपने चेहरे और शरीर पर अंधाधुन पैसा खर्च करते हैं लेकिन जो बात नैचुरल ग्लो में है, वो किसी आर्टिफिशियल ब्यूटी ट्रीटमेंट में नहीं। आपके घर में ही ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं जिनका अगर सही से इस्तेमाल किया जाए तो आपको पार्लर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। हम देसी घी की बात कर रहे हैं।

देसी घी केवल खाने में ही नहीं, बल्कि स्किन पर लगाने से भी गजब के फायदे देता है। अगर आप सोच रहे हैं कि घी को त्वचा पर कैसे यूज किया जा सकता है और इसका क्या असर होगा, तो चलिए बिना इंतजार किए जान लेते हैं।

देसी घी से कैसे पाएं चेहरे पर नैचुरल ग्लो?

स्किन को अंदर से करेगा हाइड्रेट

घी स्किन को नमी देने या हाइड्रेटेड रखने में काफी मददगार साबित होता है। इसमें फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। खासतौर पर ड्राई स्किन वालों के लिए तो ये नुस्खा काफी काम का है। आप चेहरे को अच्छे से धो लें, फिर उंगलियों पर हल्का सा घी लें और 10 मिनट तक चेहरे और गर्दन पर मसाज करें। इससे आपका चेहरा मुलायम और चमकदार हो जाएगा। 

सूखे या काले होंठ को कहो बाय-बाय

बहुत से लोगों को सूखे या काले होंठ की समस्या रहती है। ऐसे में देसी घी उनके लिए बहुत जरूरी है। रोज लिप्स पर घी को रगड़ें। कुछ ही दिनों में आपके होंठ अपने आप सॉफ्ट और पिंक होने लगेंगे।

लंबे समय तक रहेंगे जवान

घी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को लंबे समय तक जवान और फ्रेश रखते हैं। रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर घी से मसाज करें और फिर देखिए कमाल। ये रोजाना करेंगे तो झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम हो जाएंगी। 

डार्क सर्कल्स की समस्या होगी छूमंतर

अगर आप भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स से परेशान हैं तो घी यहां भी आपके काम आएगा। सोने से पहले आंखों के नीचे घी से मसाज करें। धीरे-धीरे काले घेरे कम होते जाएंगे। 

चेहरे के दाग-धब्बे मिटाएं

घी में कोलाजन पाया जाता है। इससे नए सेल्स का निर्माण होता है और ये चेहरे के दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है। साथ ही घी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो मुंहासों को कम करने में फायदेमंद होता है।

(images- freepik)

ये भी पढे़ंः चेहरे पर लगाएं बस ये एक चीज... महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भूल जाएंगे, एंटी-एजिंग, डार्क सर्कल्स, ड्राई लिप्स से लेकर मुंहासे तक सब गायब

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 27 July 2025 at 13:42 IST