अपडेटेड 3 May 2025 at 12:15 IST

Pigmentation: पिगमेंटेशन की समस्या से हैं परेशान? ट्राई करें ये आसान होममेड टिप्स

Tips for reduce Skin Pigmentation: आइए जानते हैं कि0 स्किन पिगमेंटेशन की समस्या से आप कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

कैसे कम होगी पिगमेंटेशन? | Image: Freepik

Tips to reduce Skin Pigmentation in Hindi: आजकल कई लोगों के चेहरे पर पिगमेंटेशन की समस्या देखने को मिल जाती है। स्किन पर होने वाले काले धब्बों या रंग में बदलाव को पिगमेंटेशन या हाइपरपिगमेंटेशन कहा जाता है। पिगमेंटेशन स्किन में मेलानिन नामक पिगमेंट की मात्रा बढ़ने या घटने के कारण होता है।

इतना ही नहीं स्किन पिगमेंटेशन धूप में जलन, हार्मोनल बदलाव या अन्य कारणों से भी हो सकता है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर भी झाईयां यानी पिगमेंटेशन की समस्या है तो आपको यहां दिए गए कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। इससे आपकी ये समस्या कुछ ही समय में कम होने लगेगी। आइए जानते हैं इस बारे में।

पिगमेंटेशन को कम करने के उपाय (Tips to reduce skin pigmentation)

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। पिगमेंटेशन हटाने के लिए आप इसे रोजाना रात को सोते समय पूरे चेहरे पर अप्लाई करें और अगले दिन धो लें।

आलू का रस

पिगमेंटेशन को हल्का करने के लिए कच्चे आलू के स्लाइस को रोज़ाना चेहरे पर रगड़ें। ये काफी असरदार तरीका है।

नींबू का रस और शहद

त्वचा को चमकदार और स्पॉट फ्री बनाने के लिए नींबू का रस और शहद को मिलाकर 10 मिनट तक मास्क की तरह चेहरे पर लगाकर रखें और फिर धो लें।

सेब का सिरका

काले धब्बों को हल्का करने सेब का सिरका काफी असरदार है। आप इसे पानी में मिलाकर इससे अपने चेहरे की मसाज कर सकते हैं।

हल्दी का पेस्ट

पिगमेंटेशन को कम करने के लिए चेहरे पर हल्दी को दूध के साथ मिलाकर लगाएं। इससे झाईयां हल्की पड़ने लगेंगी।

ग्रीन टी

पिगमेंटेशन को कम करने औ त्वचा को फ्रेश बनाए रखने के लिए आप अपनी स्किन पर ठंडे गीले ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

खीरे का रस

त्वचा की रंगत को सुधारने से लेकर दाग-धब्बों को मिटाने तक खीरे का जूस काफी फायदेमंद है। आप इसे पूरे चेहरे पर लगाने के कुछ देर बाद धो सकते है।

टमाटर का गूदा

धूप से होने वाली पिगमेंटेशन को कम करने के लिए टमाटर के गूदे का इस्तेमाल करें। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें।

चंदन और गुलाब जल

त्वचा को शांत और चमकदार बनाने के लिए चंदन और गुलाब जल का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे पिगमेंटेशन की समस्या कम होगी।

ये भी पढ़ें: Sugar: चीनी खाने से करने जा रहे हैं परहेज? छोड़ने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 3 May 2025 at 12:15 IST