अपडेटेड 18 March 2026 at 18:41 IST
Hair Care Tips: रूखे और बेजान बालों से आसानी से पाएं छुटकारा, स्प्लिट एंड्स से बचने के अपनाएं ये असरदार तरीके
Hair Care Tips: क्या आपके भी बाल बेजान और रूखे हो गए हैं। स्प्लिट एंड्स से बचने के लिए लाए हैं कुछ आसान और असरदार तरीके।
Hair Care Tips: बालों की खूबसूरती बनाए रखना आज के समय में किसी चुनौती से कम नहीं है, खासकर जब स्प्लिट एंड्स जैसी समस्या हो जाती है। बालों के सिरे जब कमजोर होकर दो हिस्सों में बंटने लगते हैं, तो इससे न सिर्फ बालों का लुक खराब होता है, बल्कि उनकी ग्रोथ पर भी असर पड़ता है। अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बालों को और ज्यादा डैमेज कर सकती है। ऐसे में कुछ आसान आदतों को अपनाकर इस परेशानी से बचा जा सकता है।
समय-समय पर ट्रिमिंग
स्प्लिट एंड्स से बचने के लिए रेगुलर ट्रिमिंग काफी जरूरी मानी जाती है। हर 6 से 8 हफ्तों में बालों को ट्रिम कराने से दोमुंहे सिरे बढ़ने से रुक जाते हैं और बाल ज्यादा साफ और हेल्दी नजर आते हैं। इससे बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है और उनका लुक भी फ्रेश लगता है।
हीट स्टाइलिंग
बालों पर ज्यादा हीट का इस्तेमाल उन्हें कमजोर बना सकता है। स्ट्रेटनर, कर्लर और ब्लो ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल बालों की नमी को खत्म कर देता है, जिससे स्प्लिट एंड्स की समस्या बढ़ जाती है। अगर इन टूल्स का इस्तेमाल जरूरी हो, तो पहले हीट प्रोटेक्टेंट लगाएं और तापमान को कम रखें।
बाल धोने और सुखाने का सही तरीका
बालों की देखभाल में सही तरीके से धोना और सुखाना भी अहम भूमिका निभाता है। बालों को धोते समय ज्यादा रगड़ने से बचें और सुखाते वक्त सॉफ्ट तौलिये का इस्तेमाल करें। इसके अलावा गीले बालों में कंघी करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बाल ज्यादा कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं।
ऑयलिंग और कंडीशनिंग
बालों को अंदर से मजबूत बनाने के लिए रेगुलरली ऑयलिंग और कंडीशनिंग जरूरी होती है। नारियल या बादाम तेल से मालिश करने से बालों को जरूरी पोषण मिलता है। वहीं शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बाल मुलायम और मैनेजेबल बने रहते हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 18 March 2026 at 18:41 IST