अपडेटेड 18 March 2026 at 17:34 IST

Paratha Masala Recipe: 10 मिनट में तैयार करें ढाबा स्टाइल स्पेशल 'पराठा मसाला', पड़ोसी भी पूछेंगे बनाने का तरीका

Paratha Masala Recipe: क्या आपको भी ढाबा स्टाइल में पराठा खाना पसंंद हैं। इसे बनाने के लिए घर पर ही तैयार करें मसाला।

Paratha Masala Recipe
Paratha Masala Recipe | Image: AI

Paratha Masala Recipe: अगर आपको भी घर पर ढाबे स्टाइल में पराठे बनाकर खाना पसंद हैं। तो इसके लिए खास पराठा मसाला तैयार करने का एक बेहतरीन तरीका होता है। यह मसाला सिर्फ स्वाद को ही नहीं कई गुना बढ़ा देता है, बल्कि इसे घर पर बनाना भी काफी आसान होता है। खास बात है कि यह मसाला सिर्फ 10 मिनट में तैयार किया जा सकता है और लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि इसे कैसे तैयार करते हैं।

कैसे बनाएं पराठा मसाला

इस मसाले को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन को गर्म करें और उसमें जीरा, धनिया, सौंफ, अजवाइन, काली मिर्च, लौंग और सूखी लाल मिर्च डालकर अच्छे से भून लें। जब इन मसालों से खुशबू आने लगे, तब इसमें करी पत्ता डालकर कुछ मिनट और भूनें, जिससे इसका फ्लेवर और बढ़ जाता है।

मसाले को कैसे करें तैयार

भुने हुए मसालों को ठंडा होने दें और फिर इन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। इसके बाद इसमें कसूरी मेथी, आमचूर पाउडर, काला नमक, नमक, हींग और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस तरह आपका पराठा मसाला तैयार हो जाएगा।

पराठा बनाने में कैसे करें इस्तेमाल

जब भी आप आलू, गोभी, मूली या पनीर के पराठे बनाएं, तो स्टफिंग में इस मसाले का 1 से 2 चम्मच डाल दें। इससे पराठों का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा और हर बाइट में खास फ्लेवर महसूस होगा। पराठे बनाने के इस मसाले में सौंफ, अजवाइन और हींग जैसे चीजें मौजूद होती हैं, जो पाचन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं। यही वजह है कि यह मसाला स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी अच्छा ऑप्शन होता है।

Advertisement

इसे कैसे करें स्टोर

तैयार किए गए पराठे के इस मसाले को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके लंबे समय तक रखा जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और हर बार ताजा जैसा स्वाद मिलता है।

यह भी पढ़ें: पठान और RRR को पीछे छोड़ आगे निकली 'धुरंधर 2', एडवांस बुकिंग में इतिहास

Advertisement

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 18 March 2026 at 17:34 IST