अपडेटेड 2 February 2026 at 08:56 IST
Dry & Rough Skin: रूखापन और खुरदरी स्किन से हैं परेशान? आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, लौट आएगी चेहरे की नमी
Dry & Rough Skin: वसंत के मौसम में अगर आपके भी चेहरे की स्किन रूखापन और खुरदरी हो जाती है, तो ऐलोवेरा के इस आसान घरेलू नुस्खे को आजमा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।
Dry & Rough Skin: चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए स्किन का स्मूद और हेल्दी होना बेहद जरूरी होता है। लेकिन बदलते मौसम, प्रदूषण और गलत स्किन केयर रूटीन की वजह से कई लेडीज की स्किन खुरदरी होने लगती है। खुरदरी स्किन, सिर्फ चेहरे की चमक को ही नहीं कम कर देती है, बल्कि पिंपल्स और रैशेज जैसी समस्याओं को भी बढ़ा सकती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रही हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खों को लेकर आए हैं।
खुरदरी स्किन के लिए घरेलू उपाय
अगर आपकी स्किन भी खुरदरी हो रही है, तो आप घर पर ही एलोवेरा पेस्ट को कई तरीके से तैयार कर सकती हैं। एलोवेरा में मौजूद नैचुरल मॉइस्चराइजिंग क्वालिटी स्किन को गहराई से पोषण देते हैं और उसे मुलायम बनाने में मदद करते हैं।
एलोवेरा पेस्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- एलोवेरा जेल
- हल्दी पाउडर
- चंदन पाउडर
एलोवेरा पेस्ट बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल निकाल लें। अब इसमें थोड़ा सा चंदन पाउडर और एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और तैयार पेस्ट को एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें।
कैसे करें एलोवेरा पेस्ट का इस्तेमाल
रात में सोने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें। अब इस एलोवेरा पेस्ट को चेहरे पर लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 30 मिनट बाद कच्चे दूध से हल्के हाथों से चेहरे की मसाज कर लें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।
पेस्ट को लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी स्किन टाइप को समझना और एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर होता है। इस एलोवेरा पेस्ट को रोजाना इस्तेमाल करने से स्किन का खुरदरापन धीरे-धीरे कम होने लगता है। स्किन सॉफ्ट, स्मूद और नेचुरली ग्लोइंग नजर आती है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 08:56 IST