Rice Flour Facial: ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं 5 घरेलू नुस्खे, चावल के आटे से मिलेगी बेदाग त्वचा, पड़ोसी भी पूछेंगे आपकी खूबसूरती का राज

Rice Flour Facial: ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे फेशियल की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि अब घर पर ही चावल के आटे से आप क्लियर स्किन पा सकते हैं।

rice flour face pack | Image: AI/ Republic

Rice Flour Facial: महंगे पार्लर फेशियल्स और बदलते स्किनकेयर ट्रेंड्स बना हुआ है। लेकिन अब आप घर बैठे ही अपनी स्किन को एकदम चमकदार बना सकते हैं। आज के समय में हाइड्रा फेशियल से लेकर साधारण फ्रूट फेशियल तक की कीमतें इतनी ज्यादा हैं कि हर महीने उन्हें करवाना जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में महंगे फेशियल्स की जगह आप चावल के आटे से बने इन 5 खास फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो आपकी स्किन को 5000 रुपये वाले फेशियल जैसा ही निखार दे सकते हैं।

चावल के आटे के फायदे

चावल का आटा स्किन को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करने का काम करता है, जिससे चेहरे की डेड स्किन सेल्स आसानी से निकल जाती हैं। यह आटा स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने, मुहांसों को खतम करने, चेहरे को ठंडक पहुंचाने और स्किन को नेचुरल ग्लो देने में बहुत कारगर साबित होता है।

चावल का आटा और शहद

इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच चावल के आटे में 1 चम्मच शहद और पेस्ट तैयार करने के लिए पर्याप्त मात्रा में दूध मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। यह पैक स्किन को नमी और ग्लो देता है।

चावल का आटा और एलोवेरा जेल

यदि आप चेहरे की पिग्मेंटेशन से काफी परेशान हैं, तो चावल के आटे में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए रखें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। नियमित उपयोग से दाग-धब्बे कम होने लगते हैं।

चावल का आटा और दूध

2 चम्मच चावल के आटे में 3 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं और इसे अच्छी तरह पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट तक लगा रहने देने के बाद इसे पानी से धो लें। यह पैक स्किन को नेचुरल रूप से ब्राइट बनाने में मदद करता है।

चावल का आटा और मुल्तानी मिट्टी

1 चम्मच चावल का आटा और 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, फिर इसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें। यह पैक स्किन को गहराई से साफ करने के साथ ग्लो लाता है।

यह भी पढ़ें: 'मेरा और गौरव खन्ना का तलाक हो रहा है', 'लॉकअप 2' में आकांक्षा चमोला ने किया बड़ा खुलासा; बोलीं- हम पिछले एक साल से...
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 27 June 2026 at 23:23 IST