'मेरा और गौरव खन्ना का तलाक हो रहा है', 'लॉकअप 2' में आकांक्षा चमोला ने किया बड़ा खुलासा; बोलीं- हम पिछले एक साल से...

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce: आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का तलाक होने वाला है। शो 'लॉकअप 2' में एक्ट्रेस ने खुद ही इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह पिछले एक साल से गौरव खन्ना से अलग रह रही हैं।

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce
Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce | Image: instagram

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce: 'लॉकअप 2' के पहले एपिसोड में ही आकांक्षा चमोला ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव खन्ना अब तलाक ले रहे हैं। इस खबर ने शो के होस्ट और दर्शकों को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही आइडियल कपल माने जाने वाले स्टार्स के तलाक की खबर सुनकर उनके फैंस भी निराश हो रहे हैं।

तलाक के पीछे की असली वजह

शो के दौरान आकांक्षा ने बताया कि गौरव खन्ना और उनके बीच तलाक की प्रोसेस चल रही है। उन्होंने कहा कि हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात अब तक किसी को नहीं पता थी। आकांक्षा ने साफ किया कि यह हम दोनों का आपसी फैसला है और हम पिछले एक साल से इस विषय पर बात कर रहे थे। जब उनसे तलाक का कारण पूछा गया तो आकांक्षा ने कहा कि उनके और गौरव के बीच कड़वाहट जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हम दोनों आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं लेकिन हमें यह एहसास हो गया है कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए नहीं बनें हैं। आकांक्षा का मानना है कि लाइफ से हम दोनों की उम्मीदें और प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं।

हम दोनों के बीच अब वो कपल वाली फीलिंग नहीं बची

आकांक्षा ने बताया कि यह सब 'बिग बॉस 19' के समय से ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे माता-पिता ने भी हमें कुछ समय अलग रहकर सोचने की सलाह दी थी। लोगों को लगता था कि हम सोशल मीडिया पर साथ दिखते हैं और एक-दूसरे के इवेंट्स में सपोर्ट करते हैं तो हम फिर से साथ आ जाएंगे। लेकिन सच तो यह है कि हमें अब वो कपल वाली फील ही नहीं आती है।

बच्चा पैदा करने को लेकर क्या थी राय

गौरव और आकांक्षा की शादी को 9 साल पूरे हो चुके हैं। याद दिला दें कि 'बिग बॉस 19' के दौरान गौरव ने बताया था कि वह पिता बनना चाहते हैं लेकिन आकांक्षा इसके लिए तैयार नहीं हैं। गौरव ने तब कहा था कि अगर हम दोनों काम पर रहेंगे तो बच्चे की देखभाल कौन करेगा और हम नहीं चाहते कि कोई तीसरा पर्सन हमारे बच्चे की परवरिश करे। इस बात को लेकर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या टूट गया कृति सेनन और रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया का रिश्ता? Video

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड