अपडेटेड 14 June 2025 at 23:17 IST
Dark Underarms: काले अंडरआर्म्स और बदबू से मिलेगी राहत, 5 घरेलू नुस्खे अपनाकर दिखेगा असर
फिटकरी से काले अंडरआर्म्स और पसीने की बदबू से राहत मिल सकती है। इन 5 घरेलू टिप्स से आपको जरूर असर दिखेगा।
Dark Underarms Home Remedy: गर्मियों में अंडरआर्म्स की बदबू और कालापन एक आम समस्या बन जाती है। अक्सर लोग डियोड्रेंट या महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहते हैं, लेकिन ये समस्या का स्थायी समाधान नहीं दे पाते। त्वचा विशेषज्ञों का मानना है कि फिटकरी (Alum) एक सस्ती, सुरक्षित और असरदार घरेलू उपाय है जो इन दोनों समस्याओं का हल बन सकता है।
फिटकरी में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और क्लीनिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो न सिर्फ पसीने की बदबू को खत्म करती हैं बल्कि स्किन की डेड सेल्स को भी हटाती हैं। इससे अंडरआर्म्स की त्वचा साफ, चमकदार और बदबू रहित बनती है।
जानिए फिटकरी के 5 घरेलू उपाय
1. फिटकरी और गुलाब जल
एक चुटकी फिटकरी पाउडर को 1 चम्मच गुलाब जल में मिलाएं। कॉटन से अंडरआर्म्स पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें।
2. फिटकरी और नींबू
नींबू का रस और फिटकरी पाउडर मिलाकर अंडरआर्म्स पर रगड़ें। यह कालापन दूर करने में मदद करेगा।
3. फिटकरी स्प्रे
पानी में फिटकरी घोलकर एक स्प्रे बोतल में भरें। नहाने के बाद अंडरआर्म्स पर स्प्रे करें। इससे आपके अंडरआर्म्स बिल्कुल साफ हो जाएंगे।
4. फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी पैक
दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और अंडरआर्म्स पर 15 मिनट के लिए लगाएं, फिर धो लें। यह टैनिंग भी हटाता है।
5. फिटकरी और नारियल तेल
थोड़ी मात्रा में फिटकरी पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर रातभर अंडरआर्म्स पर लगाएं।
सावधानी और सलाह
फिटकरी का इस्तेमाल हफ्ते में 3-4 बार ही करें। त्वचा पर एलर्जी या जलन होने पर इसे लगाना तुरंत बंद कर दें। किसी भी घरेलू नुस्खे को नियमित रूप से अपनाना जरूरी है। काले अंडरआर्म्स और बदबू की समस्या को फिटकरी जैसे घरेलू उपायों से न सिर्फ सुलझाया जा सकता है, बल्कि यह स्किन को नेचुरल रूप से हेल्दी भी बनाता है। डॉक्टर चांदनी द्वारा सुझाए गए ये उपाय महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से ज्यादा भरोसेमंद और टिकाऊ साबित हो सकते हैं।
(यह लेख अलग अलग स्वास्थ्य विशेषज्ञ की राय पर आधारित है। किसी भी घरेलू उपाय को आजमाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 14 June 2025 at 23:17 IST