अपडेटेड 16 March 2025 at 20:31 IST

Post Holi Care: होली के रंगों से ड्राई हो गया है चेहरा? ये फेस पैक दूर करेगा समस्या

Post Holi Skin Care Tips in Hindi: अगर आपकी स्किन ड्राई और खराब हो जाए तो जानें कौन-सा फेस पैक समस्या दूर कर सकता है। जानें...

Post Holi Skin Care Tips in Hindi | Image: Freepik

Post Holi Skin Care Tips in Hindi: होली रंगों का त्योहार है। ऐसे में लोग ये त्योहार एक दूसरे को रंग लगाकर मनाते हैं। वहीं जब बाद में स्किन के रंग को छुड़ाने की बात आती है तो न जानें कौन-कौन से प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण स्किन ड्राई और खराब हो जाती है। ऐसे में ड्राई स्किन से परेशान हैं तो यहां दिया गया फेस पैक आपके काम आ सकता है। ऐसे में इस फेस पैक के बारे में पता होना जरूरी है।  

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि होली के रंगों से स्किन खराब हो गई है तो कैसे आप फेस पैक से अपनी स्किन को सही कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

स्किन ड्राई होने से कैसे बचाएं? 

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए आपके पास हल्दी, दूध, केसर का होना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप सबसे पहले एक कटोरी में 1 चौथाई चम्मच हल्दी, 4 चम्मच दूध और 4-5 धागे केसर को मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर लें। 
  • अब मिश्रण को आप थोड़ी देर के लिए ढ़क कर रख लें। 
  • अब आप अपने चेहरे को सबसे पहले कॉटन से साफ कर लें। उसके बाद रूई की मदद से मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 
  • आप इस मिश्रण को गर्दन, कोहनी, घुटने आदि पर लगा सकते हैं। 
  • अब आप 15 मिनट के लिए मिश्रण को लगा छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। 
  • ऐसा करने से स्किन को कई तरीकों से फायदा मिल सकता है। आप इस फेस मास्क को हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। 
  • ये फेस पैक न केवल त्वचा पर निखार ला सकता है बल्कि स्किन इंफेक्शन को दूर किया जा सकता है। ये दाग धब्बों से भी राहत दिला सकता है। इससे अलग ये फेस पैक स्किन को हाइड्रेट भी रख सकता है।  

ये भी पढ़ें - Skin Care: चंदन और शहद चेहरे के लिए कैसे उपयोगी है? जानें फायदे 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 March 2025 at 20:31 IST