अपडेटेड 8 March 2025 at 17:15 IST

Skin Care: चंदन और शहद चेहरे के लिए कैसे उपयोगी है? जानें फायदे

Skin care tips in hindi: यदि चेहरे पर चंदन और शहद लगाया जाए तो इससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में...

Essential skin care tips
skin care tips | Image: Freepik

Skin care tips in hindi: बता दें कि चंदन न केवल आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ा सकता है बल्कि यदि चंदन का लेप स्किन पर लगाया जाए तो इससे चेहरे के दाग धब्बे भी खत्म होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि चंदन के साथ शहद मिलाकर लगाएं तो चेहरे की समस्या दूर होती है। जी हां ऐसे में यह पता होना जरूरी है कि आप अपने चेहरे पर चंदन और शहद को लगाते हैं तो इससे क्या-क्या फायदे होते हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चेहरे पर चंदन और शहद लगाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

चेहरे पर चंदन और शहद का उपयोग 

  1. बता दें चंदन और शहद दोनों ही त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं। इन दोनों के इस्तेमाल से स्किन को कई फायदे होते हैं। बता दें कि चंदन के अंदर एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो पिंपल्स को कम करने में उपयोगी हैं। इसके अलावा चंदन चेहरे की कई समस्याओं को दूर कर सकता है।
  2. यदि आप एक्ने की परेशानी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आप अपनी त्वचा पर शहद और चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद और चंदन एक्ने की समस्या को दूर करने में उपयोगी है।
  3. ऑयली स्किन की समस्या को दूर करने में भी चंदन आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि आप हफ्ते में दो बार मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को चंदन और शहद के साथ मिलाएं और बने मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
  4. यदि आपकी स्किन ड्राई है तो आप चंदन और शहद को मिलाएं और बने मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाएं। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: ऐसे दोस्तों को कभी नहीं बताने चाहिए राज, वरना होगा नुकसान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 8 March 2025 at 17:15 IST