अपडेटेड 30 March 2025 at 14:04 IST
Pimple Treatment: पिंपल से छुटकारा दिलाएंगी ये चीजें, रोजाना लगाने से बेदाग हो जाएगी स्किन
Pimple Treatment In Hindi: अगर आपके चेहरे पर भी बेशुमार पिंपल हैं तो आपको इन चीजों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
Pimple Treatment: गर्मियों के मौसम में पिंपल या एक्ने जैसी समस्याएं होना आम बात है। धूल, मिट्टी, प्रदूषण, धूप और पसीने की वजह से पिंपल की समस्याएं और ज्यादा बढ़ जाती हैं। जिससे बचने के लिए हम चाहे कितने ही महंगे प्रोडक्ट अपनी स्किन पर लगा लें लेकिन बावजूद इसके कई बार ये प्रोडक्ट्स एक्ने पर बेअसर साबित होते हैं।
ऐसे में आपको अपने पिपंल्स दूर करने के लिए कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इन्हें चेहरे पर लगाने से आपके पिंपल तो दूर होंगे ही साथ ही स्किन भी बेदाग होकर ग्लो करने लगेगी। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं, पिंपल से छुटकारा दिलाने वाली इन चीजों के बारे में।
पिंपल से छुटकारा पाने के उपाय (Ways to get rid of pimples)
टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)
टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पिंपल्स के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। आप इसे कॉटन बॉल की मदद से पिंपल पर लगा सकते हैं।
संतरे का छिलका (Orange Peel)
संतरे के छिलके में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा की देखभाल करते हैं और पिंपल्स को ठीक करने में मदद करते हैं।
बेसन (Gram Flour)
बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करता है और ओवर-प्रोडक्शन ऑयल को कंट्रोल करता है। इसे लगाने से पिंपल से जल्द राहत मिलेगी।
विटामिन E (Vitamin E)
विटामिन E स्किन को रिपेयर करता है और पिंपल्स के निशान को हल्का करने में मदद करता है। विटामिन E के कैप्सूल को खोलकर उसके ऑयल को पिंपल्स पर लगाएं।
आंवला (Amla)
आंवला में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को रिपेयर कर पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। आप इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर बाद धो सकते हैं।
गुलाब जल (Rose Water)
गुलाब जल त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है। यह त्वचा के पोर्स को साफ करता है और पिंपल्स को रोकता है।
एलोवेरा (Aloe Vera)
क्या करें: एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक पहुंचाता है। इसे पिंपल्स पर लगाकर कुछ घंटों तक छोड़ें और फिर चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
हल्दी (Turmeric)
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। इसे पिंपल्स पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ें, फिर पानी से धो लें।
नींबू का रस (Lemon Juice)
नींबू में विटामिन C होता है, जो पिंपल्स को सूखने में मदद करता है। इसे दिन में एक बार इस्तेमाल करें।
शहद (Honey)
शहद में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स और उनके निशानों को ठीक करने में मदद करते हैं। इसलिए इसे पिंपल्स खत्म करने के लिए इस्तेमाल जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 30 March 2025 at 14:04 IST