अपडेटेड 7 February 2026 at 11:54 IST

Hair Fall Control Tips: तेजी से बाल झड़ने से क्या आप भी हो रहे हैं गंजे? रसोई की ये एक चीज से 7 दिनों में खुद दिख जाएगा फर्क

Hair Fall Control Tips: क्या आपके भी बाल तेजी से टूट रहे हैं और गंजे होने से लग रहा है डर? तो अपनी रसोई में रखी सिर्फ इस एक चीज का इस्तेमाल करने से खुद दिख जाएगा फर्क।

Hair Fall Control Tips | Image: freepik

Hair Fall Control Tips: अगर हर सुबह कंघी करते समय आपके हाथ में टूटे हुए बाल आ जाते हैं और महंगे हेयर प्रोडक्ट्स भी कोई असर नहीं दिखा रहे? केमिकल वाले तेल और कंडीशनर बालों को फायदा पहुंचाने के बजाय कई बार नुकसान ही पहुंचाते हैं। ऐसे में एक साधारण घरेलू उपाय बालों के झड़ने की समस्या से राहत दिला सकता है। हैरानी की बात यह है कि इसका राज आपकी रसोई में ही छिपा है। आइए आपको बताते हैं।

बालों के झड़ने की क्या है असली वजह

आजकल स्ट्रेस, गलत खानपान और केमिकल प्रोडक्ट्स की वजह से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। जब जड़ों को सही पोषण नहीं मिल पाता, तो बाल टूटने और झड़ने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बालों की जड़ों तक नेचुरल पोषण पहुंचे।

प्याज का रस बालों के लिए क्यों है फायदेमंद

प्याज का रस बालों के झड़ने को रोकने के लिए बेहद असरदार माना जाता है। इसमें मौजूद सल्फर बालों की जड़ों को अंदर से मजबूत करता है। यह सिर की स्किन में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे कमजोर बाल टूटना बंद हो जाते हैं और नए बाल तेजी से उगने लगते हैं।

घर पर कैसे तैयार करें प्याज का शुद्ध रस

प्याज का रस बनाना बहुत आसान होता है। इसके लिए दो मीडियम साइज के प्याज लें और उन्हें छीलकर अच्छे से धो लें। अब इन्हें कद्दूकस करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सूती कपड़े में डालकर अच्छी तरह निचोड़ें। इससे ताजा प्याज का रस निकल आएगा। इस रस को किसी साफ कटोरी में रख लें।

बालों में लगाने का सही तरीका

प्याज के रस को लगाने के लिए एक साफ रुई लें और उसे रस में डुबो लें। अब रुई की मदद से इस रस को सिर की जड़ों पर धीरे-धीरे लगाएं। पूरे स्कैल्प पर लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें। रस को कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

बेहतर नतीजों के लिए जरूरी टिप्स

अगर आप अच्छे और लंबे समय तक असर चाहते हैं, तो इस उपाय को हफ्ते में दो बार अपनाएं। प्याज की तेज गंध से बचने के लिए इसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाया जा सकता है। लगातार इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होगा और बाल धीरे-धीरे घने और मजबूत बनने लगेंगे।

यह भी पढ़ें: Puffy Eyes: आंखों की सूजन से भारी और भद्दा दिखने लगता है चेहरा? वजह

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 11:54 IST