अपडेटेड 7 February 2026 at 10:48 IST

Puffy Eyes Home Remedy: आंखों की सूजन से भारी और भद्दा दिखने लगता है चेहरा? जानें असली वजह, आज ही सुधार लें ये रोजमर्रा की गलतियां

Puffy Eyes Home Remedy: सोने के बाद क्या आपकी भी आंखों में सूजन आ जाती है, जिसके बाद चेहरा भद्दा और भारी दिखने लगता है। इसकी वजह आपकी डेली लाइफ की कुछ गलतियां हो सकती हैं। जानें असली वजह।

swollen face in morning reasons
swollen face in morning reasons | Image: freepik

Puffy Eyes Home Remedy: कई लोगों की सुबह की शुरुआत आईने में सूजा हुआ चेहरा देखकर होती है। आंखें भारी लगती हैं और स्किन ढीली नजर आती है, जिससे पूरा दिन खराब सा महसूस होने लगता है। आमतौर पर लोग इसे नींद की कमी या कम पानी पीने से जोड़ देते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि इसके पीछे कुछ रोजमर्रा की गलत आदतें भी जिम्मेदार होती हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो इसके कारणों को समझना बेहद जरूरी है। आइए आपको बताते हैं इन गलतियों को घरेलू उपायों से कैसे बचा सकते हैं।

रात में ज्यादा नमक वाला खाना

सुबह चेहरे की सूजन का सबसे बड़ा कारण रात में ज्यादा नमक वाला खाना हो सकता है। अचार, चिप्स, फास्ट फूड और पैक्ड स्नैक्स शरीर में पानी को रोककर रखते हैं। इसका असर सीधे चेहरे पर दिखाई देता है और अगली सुबह चेहरा सूजा हुआ और थका-सा नजर आने लगता है।

देर रात तक जगना और नींद पूरी न होना

नींद की कमी सिर्फ शरीर को थकाती ही नहीं है बल्कि चेहरे की सूजन भी बढ़ा देती है। जब नींद पूरी नहीं होती तो शरीर के हार्मोन्स का बैलेंस गड़बड़ी हो जाती है। इसका असर आंखों के नीचे सूजन, डार्क सर्कल्स और चेहरे के भारीपन के रूप में दिखने लगता है।

गलत तरीके से सोने की आदत

गलत सही पोजिशन में नहीं सोते हैं लोग, तो ये कारण भी चेहरे की सूजन का कारण बन जाता है। पेट के बल या एक ही करवट में सोने से चेहरे पर दबाव पड़ता है। इससे चेहरे में फ्लूइड जमा हो जाता है और सूजन नजर आने लगती है। इसके अलावा सिर को बहुत नीचे रखकर सोने से भी सुबह चेहरा फूला हुआ दिख सकता है।

Advertisement

एलर्जी और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का असर

कई बार नए स्किनकेयर या मेकअप प्रोडक्ट्स चेहरे की सूजन की वजह बन जाते हैं। किसी क्रीम, सीरम या कॉस्मेटिक से एलर्जी होने पर सुबह चेहरा सूजा हुआ लग सकता है। ऐसे में जरूरी है कि अपनी स्किन के अनुसार ही प्रोडक्ट्स को यूज किया जाए।

बॉडी में पानी की कमी

पानी की कमी भी चेहरे की सूजन का एक बड़ा कारण होता है। जब बॉडी को पर्याप्त पानी नहीं मिलता तो वह पहले से मौजूद पानी को रोककर रखने लगता है। इसी वजह से चेहरा फूला हुआ दिखाई देने लगता है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना इस समस्या को कम कर सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Saiyaara Re Release: वैलेंटाइन से पहले 'सैयारा' थिएटर्स में देगी दस्तक?

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 10:48 IST