अपडेटेड 12 February 2026 at 12:46 IST

Hair Conditioner: सिल्की-सिल्की बालों के लिए घर पर बनाएं नेचुरल हेयर कंडीशनर, एलोवेरा को ऐसे करें इस्तेमाल

बालों को रूखेपन से बचाने के लिए हम आज एक ऐसे नेचुरल कंडीशनर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों की चमक वापस लौटाने में मदद करेगा। ये घरेलू उपाय आप आसानी से अजमा सकते हैं।

बालों के लिए एलोवेरा से बनाएं नेचुरल हेयर कंडीशनर | Image: AI

Natural Hair Conditioner: नेचुरल तरीकों से भी बालों की देखभाल की जा सकता है, आज हम जो उपाय बताने जा रहे हैं वो आप आसानी से ट्राई कर सकते हैं। जिसमें एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाएगा, ये बालों को पोषण देता हैं और उन्हें स्वस्थ बनाने में मदद करता है। एलोवेरा से बना घरेलू कंडीशनर बालों में नमी बनाए रखता है और चमक बढ़ाता है।

एलोवेरा हेयर कंडीशनर की खासियतें

एलोवेरा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं। यह स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है और फ्रिज को कम करता है। केमिकल फ्री होने से यह हर उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित है, यानी इसे काई भी इस्तेमाल कर सकता है। लगातार कुछ समय तक ऐसा करने से बाल मुलायम हो जाते हैं और टूटना कम होता है।

एलोवेरा जेल से कंडीशनर कैसे बनाएं

  1. 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें।
  2. इसमें 1 चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच शहद मिलाएं।
  3. थोड़ा गर्म पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  4. शैंपू करने के बाद इसे बालों पर लगाएं और 5-10 मिनट बाद धो लें।

इस मिश्रण तुरंत बनाकर इस्तेमाल करना होता है, इसे लगाने से कुछ दिनो में ही बालों में चमक लौट आती है।

एलोवेरा-गुलाब जल कंडीशनर भी करें ट्राई

आप एक और आसान रेसिपी है जिसे  आप ट्रई कर सकते हैं। इसके लिए बस एलोवेरा में गुलाब जल मिलाना है। 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच गुलाब जल और थोड़ा नारियल तेल डालें। बस ये तैयार है, माइल्ड शैंपू के बाद इसे लगाया जाता है। ये बालों को सॉफ्ट बनाता है और खुशबू भी देता है।

इसके अलावा भी आप एक और उपाय ट्राई कर सकते हैं, इसमें दही और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल होता है, जो बालों को पोषण देता है। वहीं, केला मैश करके ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने से शाइन बढ़ती है। अलसी के बीजों से बना जेल भी अच्छा कंडीशनर है। ये सभी घरेलू उपाय सस्ते और प्रभावी हैं।

कोशिश करें की आप इस तरह के नेचुरल उपाय भी अपनाएं, क्योंकि केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बाल कमजोर होते हैं। ध्यान रहे ये टिप्स भारतीय मौसम और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर दिए गए हैं, जो दैनिक जीवन में आसानी से अपनाए जा सकते हैं। तो ये उपाय इसी मौसम में ट्राई किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Kanpur Lamborghini Accident: शिवम गिरफ्तार,हादसे के वक्‍त चला रहा था कार

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 12:46 IST