अपडेटेड 27 March 2025 at 09:56 IST

Makeup Tips For Eid: ईद पर दिखना चाहती हैं एलिगेंट तो इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो, सिंपल लुक में भी आ जाएगी जान

Eid Ke Liye Makeup Tips: अगर आप भी ईद पर बेहद खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको यहां दिए गए टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।

मेकअप टिप्स | Image: Eye Makeup

Makeup Tips for Eid 2025: भारत में 31 मार्च या 1 अप्रैल को ईद उल फितर यानी मीठी ईद का त्योहार मनाया जाने वाला है। इस्लाम में इस त्योहार का बेहद खास महत्व है। इस दिन 30 दिनों तक चलने वाले रमजान का समापन होता है, जिसके बाद चांद के दीदार के साथ ही ईद मनाई जाती है। इस दिन जितना महत्व खान-पान की चीजों का होता है उतना ही महत्व सुंदर दिखने का भी होता है।

इस दिन को यादगार बनाने के लिए इस्लामिक लोग नए कपड़े पहनते हैं। वहीं, लड़कियां भी नए कपड़े पहनकर मेकअप के साथ अपने लुक को अमेजिंग बनाने की कोशिश करती हैं। ऐसे में हम ईद के मौके के लिए कुछ मेकअप टिप्स लेकर आए हैं। जिन्हें आप फॉलो करके सुंदर और एलिगेंट दिख सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

ईद के लिए मेकअप टिप्स (Makeup Tips for Eid)

  • मेकअप से पहले  चेहरे को किसी अच्छे फेस वॉश की मदद से क्लीन करें ताकि स्किन की गंदगी साफ हो सके।
  • इसके बाद स्किन को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें, ताकि मेकअप अच्छा दिखे और लंबे समय तक टिका रहे।
  • अब मेकअप का बेस बनाने के लिए फेस पर प्राइमर लगाएं। ये आपके मेकअप को स्मूद और टिकाऊ बनाएगा।
  • इसके बाद अपनी स्किन टोन के अनुसार एक अच्छा फाउंडेशन लें और उसे हल्का या मीडियम कवरेज देकर पूरे फेस और गले पर लगाएं।
  • डार्क सर्कल्स या किसी अन्य दाग-धब्बे को कवर करने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें।
  • अब ट्रांसलूसेंट पाउडर का इस्तेमाल करें, ताकि स्किन ऑयल को कंट्रोल किया जा सके और मेकअप सेट हो जाए।
  • अब आंखों के मेकअप के लिए हल्की और चमकीली शेड्स जैसे गोल्ड, शैंपेन और पिंक आदि आईशैडो को अप्लाई करें।
  • इसके बाद ब्लैक या ब्राउन आईलाइनर का इस्तेमाल कर आंखों को ड्रमेटिक लुक दें।
  • मस्कारा का इस्तेमाल करके अपनी पलकों को बोल्ड और लम्बा बनाएं।
  • अब गालों पर हल्का पिंक या पीच ब्लश लगाएं और हाइलाइटर से फीचर्स को शार्प करें।
  • वैसे तो आपको अपने लुक के हिसाब से लिपस्टिक का चुनाव करना चाहिए। लेकिन आप पिंक, न्यूड, या रेड लिपस्टिक से अपने लुक में चार चांद लग सकती हैं।
  • मेकअप को सेट करने के लिए एक अच्छा सेटिंग स्प्रे इस्तेमाल करें, ताकि आपका मेकअप पूरे दिन टिका रहे।

ये भी पढ़ें: Drinks For Dehydration: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेंगे ये शरबत, बाहर जाने से पहले जरूर करें सेवन; डिहाइड्रेशन होगा दूर

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 27 March 2025 at 09:56 IST