अपडेटेड 19 August 2025 at 14:35 IST
Lip Care Tips: फटे और रूखे पड़े होठों को बनाएं मुलायम गुलाबी, घर पर ही अपनाएं ये आसान टिप्स
Lip Care Tips: अगर आपके होंठ फट गए हैं और उनमें रूखापन आ गया है, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान टिप्स। इन्हें फॉलो करके आप घर बैठे ही बिल्कुल गुलाबी और मुलायम होंठ पा सकते हैं।
Lip Care Tips: खूबसूरत दिखने के लिए सुंदर और गुलाबी होंठ अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन बदलते मौसम, धूल, मिट्टी और कैमिकल प्रोडक्ट्स की वजह से होंठ अकसर फटने, रूखेपन और काले होने की समस्या से जूझने लगते हैं। ऐसे समय पर अक्सर घरेलू उपाय काफी असरदार साबित होते हैं। इन घरेलू उपायों को अपनाकर होठों को लंबे समय तक सॉफ्ट और पिंक बनाए रखा जा सकता है। आइए जानते हैं घर पर लिप्स केयर करने के असरदार तरीकों के बारे में…
1. हाइड्रेशन को करें प्रायोरिटाइज
बॉडी में पानी की कमी होने के कारण होंठ फट सकते हैं। ये एक बड़ी वजह बन सकती है। दिनभर कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके साथ ही नारियल तेल, घी, बादाम तेल से होठों की हल्की मसाज करें। ऐसा करने से होठों पर नमी बनी रहती है।
2. स्क्रबिंग से हटाएं डेड स्किन
होंठों पर जमी डेड स्किन, रूखे और काले होंठों की बड़ी वजह होती है। एक चम्मच शुगर में थोड़ा शहद मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इसे हफ्ते में दो बार हल्के हाथों से स्क्रब करें। ऐसा करने से होंठ मुलायम और साफ दिखेंगे।
3. दूध और गुलाब की पंखुड़ियों का जादू
गुलाब की पंखुड़ियां होठों को नेचुरली पिंक बनाने में मदद करती हैं। पंखुड़ियों को कुछ घंटों तक दूध में भिगोकर पेस्ट बना लें फिर इसे होठों पर लगाएं। रोजाना इसे लगाने से होठों का रंग पिंक हो जाएगा।
4. विटामिन-ई ऑयल को करें यूज
विटामिन-ई होंठों को रिपेयर करता है और उन्हें सॉफ्ट बनाता है। इसके कैप्सूल को फोड़कर उसके तेल को होंठों पर लगाएं। रात में सोने से पहले इसका इस्तेमाल करने से सुबह होंठ मुलायम और हेल्दी नजर आते हैं।
5. स्मोकिंग और कैफीन से बनाएं दूरी
स्मोकिंग और ज्यादा कैफीन होंठों की नेचुरल पिंकनेस को छीन लेते हैं। इससे होंठ काले और रूखे हो जाते हैं। सुंदर होंठ पाने के लिए इन चीजों से दूरी बनाकर रखें।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 19 August 2025 at 14:35 IST