अपडेटेड 10 July 2024 at 20:37 IST

Korean Diet: आप भी देख रहे हैं कोरियन बॉडी बनाने का ख्वाब? ये डाइट फॉलो करते ही नतीजे दिखेंगे लाजवाब

पिछले कुछ समय से ब्यूटी से लेकर फिटनेस तक में कोरियाई लोगों के ही चर्चे हैं। ऐसे में अगर आपको भी कोरियन बॉडी चाहिए तो आपको बस डाइट फॉलो करना होगा।

कोरियन फिटनेस का राज | Image: Freepik

Korean Women Diet: पिछले कुछ समय से जिधर देखों उधर ही कोरियन लाइफस्टाइल की चर्चा है। फिर चाहे वो ब्यूटीवर्ल्ड हो या फिर फिटनेस हर मामले में कोरियन महिलाएं दुनियाभर में सुर्खियों में रहती हैं। हर कोई उनके फिटनेस और ब्यूटी का राज जानना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी कोरियाई फिटनेस का ख्वाब देख रही हैं, तो आपको बस कुछ डाइट फॉलो करना होगा। जिसका असर आपको कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा।

दरअसल, कोरियाई महिलाएं अपने स्लिम-ट्रिम फिगर के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। हालांकि उनके फिगर का राज हर कोई जानना चाहता है, तो बता दें कि वह अपनी पर्सनालिटी को बनाएं रखने के लिए बैलेंस्ट डाइट फॉलो करती हैं, घर का बना खाना खाती हैं और खूब पैदल चलती हैं। ऐसे में आप जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर वो क्या खाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कोरियाई महिलाएं क्या खाती हैं और वजन न बढ़ने के लिए क्या करती हैं।

ये है कोरियन महिलाओं की फिटनेस का राज

बैलेंस्ट डाइट
कोरियाई महिलाएं अपने फिटनेस का ख्याल रखने के लिए संतुलित डाइट फॉलो करती हैं। जिसमें प्रोटीन से लेकर कार्ब और फैट तक सब कुछ शामिल होता है।

फिजिकल एक्टिविटी
कोरियाई महिलाएं ओवरईटिंग से बचती हैं। साथ ही अपने डेली रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी को भी शामिल करते हैं।

डाइट में शामिल करती हैं ये चीजें
कोरियन लोग अपनी डाइट में सब्जियां, चावल, मीट और मछली को शामिल करती हैं। इससे हेल्दी वेट लॉस करने में उनको काफी मदद मिलती है।

इन चीजों को कहें न
अगर आप कोरियन लोगों के जैसी बॉडी चाहती हैं तो आपको अपनी थाली से गेंहूं, शुगर और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे एक्स्ट्रा फैट वाली चीजों को हटाना होगा।

डाइट में निकाल फेंके ये चीजें
फिट बॉडी पाने के लिए आज ही अपनी डाइट से दूध, दही, चॉलेट, स्वीट्स जैसे पैक्ड फूड को न कहें।

सी फूड का करें सेवन
कोरियाई महिलाएं खुद को फिट रखने के लिए सी फूड का सेवन अधिक करते हैं। इससे उनकी बॉडी फिट और हेल्दी रहती है। 

यह भी पढ़ें… बेडरूम में जाने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये चीज, होगा जबरदस्त फायदा; जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 10 July 2024 at 19:56 IST