Acne Problem: चेहरे के अनगिनत मुंहासों को खत्म कर देंगे ये ड्रिंक्स, रोजाना पीना कर दें शुरू
Drinks For Acne Problem: अगर आपके चेहरे पर भी बेशुमार पिंपल्स हैं तो आपको इन चीजों का जूस रोजाना सुबह जरूर पीना चाहिए।
Drinks For Acne Problem: हेल्दी, ग्लोइंग स्किन पाना हर किसी की चाहत होती है। कई लोग ऐसी स्किन पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स आदि का सहारा लेते हैं बावजूद इसके उनकी स्किन डल ही नजर आती है। दरअसल, आजकल होने वाले धूल-मिट्टी, प्रदूषण, तनाव, अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से हमारी स्किन डैमेज हो जाती है। जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स की समस्या होने लगती है।
ऐसे में आपको अपनी स्किन को पिंपल मुक्त और ग्लोइंग बनाने के लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सहारा लेना चाहिए। जी हां, चेहरे पर चीजों को लगाने के अलावा भी कुछ जूस का सेवन करने से भी स्किन ग्लो करने लगती है। वहीं, एक्ने प्रॉबल्म को दूर करने के लिए आप कुछ खास ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बारे में।
एक्ने फ्री स्किन के लिए जूस (Juices for acne free skin)
नीम और शहद का जूस
पिंपल्स को जड़ से खत्म करने के लिए आपको रोजाना सुबह नीम की पत्तियों से बना जूस बनाकर पीना चाहिए। इसकी कड़वाहट कम करने के लिए आप इसमें शहद मिला सकते हैं। ये जूस आपके खून को साफ कर मुंहासों को खत्म करने में मदद करेगा और स्किन को ग्लोइंग बनाएगा।
आंवला और एलोवेरा का जूस
आप रोजाना आंवला और एलोवेरा का जूस भी पी सकते हैं। ये स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। दरअसल, इनमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भारी मात्रा में पाए जाते हैं जो मुंहासों को दूर करने में मदद करते हैं।
लेमन जूस
चेहरे से पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए लेमन जूस भी काफी लाभकारी है। इसमें कई विटामिन और पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं जिससे त्वचा अंदर से ग्लो करती है और पिंपल्स भी गायब होने लगते है। ये मौटापा भी कम करेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 20 August 2024 at 14:10 IST