अपडेटेड 13 April 2025 at 16:13 IST
Curry Leaf for Hair: क्या बाल बढ़ाने के लिए करी पत्ता खा सकते हैं?
Can I eat raw curry leaves daily for hair? क्या करी पत्ते खाना बालों के लिए अच्छा है? क्या कच्चे करी पत्ते खाना अच्छा है? जानें...
Can I eat raw curry leaves daily for hair? आजकल लोग बालों की कई समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में वे इस समस्या को दूर करने के लिए ना जानें कौन-कौन से प्रोडक्ट्स को अपने बालों में लगा रहे हैं। लेकिन जब फायदा नहीं मिलता तो बेहद उदास हो जाते हैं। बता दें, यदि खाली पेट कड़ी पत्तों का सेवन किया जाए तो इससे बालों की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। जी हां, ऐसे में लोगों को खाली पेट कड़ी पत्ता चबाने के फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खाली पेट कड़ी पत्ता खाने से बालों को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
क्या करी पत्ते खाना बालों के लिए अच्छा है?
- बता दें कि यदि खाली पेट कड़ी पत्ते का सेवन किया जाए तो यह बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खाली पेट कड़ी पत्ता खाने से बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है। साथ ही बाल झड़ने भी कम हो सकते हैं।
- यदि खाली पेट कड़ी पत्ते का सेवन किया जाए, जिससे जड़ों को मजबूत बनाया जा सकता है। साथ ही बालों के विकास के लिए ये बेहद ही जरूरी है।
- बता दें कि कुछ लोगों को स्कैल्प में इंफेक्शन के कारण बालों की ग्रोथ रुक जाती है और बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में कड़ी पत्ते के सेवन से इन्फेक्शन की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
- कड़ी पत्ते के अंदर विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है जो स्किन और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
- यदि आप खाली पेट करी पत्ते का सेवन करते हैं तो बालों के पोर्स को भी मजबूत किया जा सकता है। यह जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।
- बता दें कि बालों की जड़ों को मजबूत करने में कड़ी पत्ता बेहद उपयोगी है।
कैसे करें करी पत्ते का सेवन
आप सुबह खाली पेट 5 से 6 पत्तों को अच्छे से धोकर चबाएं। फिर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे अलग 7 से 8 करी पत्तों को पानी में उबालकर छान लें। आप चाहें तो करी पत्ता, आंवला पाउडर, अदरक की चाय भी पी सकते हैं। ऐसा करने से फायदा मिलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 April 2025 at 16:12 IST