अपडेटेड 12 February 2026 at 10:29 IST

White Hair Home Remedy: कम उम्र में सफेद बालों से हैं परेशान, तो फिटकरी का ये देसी नुस्खा कर सकता है कमाल, नुकसान और सही इस्तेमाल

White Hair Home Remedy: अगर कम उम्र में आपके भी बाल सफेद हो रहे हैं, तो फिटकरी के इस देसी नुस्खे को आप आजमा सकते हैं। ये नुस्खा बालों पर कमाल कर सकता है।

how to use alum for White hair | Image: freepik

White Hair Home Remedy: आज- कल यूथ में समय से पहले ही बाल सफेद हो रहे हैं। ये समस्या बहुत कॉमन हो गई है। इसके कारण में स्ट्रेस, न्यूट्रिशन की कमी, खरब लाइफस्टाइल और जेनेटिकल कारण हो सकते हैं। कम उम्र में सफेद बाल होना मेंटली इंसान को प्रभावित कर देता है। ऐसे में लोग केमिकल डाई की जगह घरेलू और नेचुरल उपायों की ओर रुख कर रहे हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में फिटकरी का नाम भी शामिल है। आइए आपको बताते हैं कि इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके फायदे और नुकसान के बारे में...

फिटकरी का कैसे करें इस्तेमाल

बालों के लिए फिटकरी का उपयोग करना बहुत ही आसान होता है। इसके लिए एक छोटी फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छान लें और इसे बालों की जड़ों पर हल्के हाथों से लगाएं। पूरे सिर पर समान रूप से लगाने के बाद इसे लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से बाल धो लें। किसी भी केमिकल शैंपू का तुरंत इस्तेमाल न करें। बता दें कि फिटकरी का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए। ज्यादा उपयोग करने से बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं।

फिटकरी के बालों के लिए फायदे

फिटकरी बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में हेल्पफुल मानी जाती है। यह बालों में नेचुरल शाइन लाने में मदद करती है। इसके अलावा डैंड्रफ की समस्या को कम करने और बालों के झड़ने को कंट्रोल करने में भी यह उपयोगी मानी जाती है। कुछ लोग इसे समय से पहले सफेद होने की प्रोसेस को धीमा करने वाला घरेलू उपाय भी मानते हैं।

फिटकरी के नुकसान

फिटकरी का अधिक मात्रा में उपयोग करने से बाल सूखे और बेजान हो सकते हैं। सेंसिटिव स्कैल्प वाले लोगों को जलन, खुजली या हल्की एलर्जी की शिकायत हो सकती है। इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी होता है।

फिटकरी का इस्तेमाल करने की सावधानियां

फिटकरी को आंखों के आसपास न लगाएं। अगर स्कैल्प पर पहले से कोई घाव, एलर्जी हो तो इसको इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इसका इस्तेमाल विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही करना चाहिए। हमेशा ताजा पानी में भिगोई हुई फिटकरी का ही उपयोग करें और इसे लंबे समय तक बालों में लगाकर न छोड़ें।

यह भी पढ़ें: High Blood Pressure: बिना दवा भी कंट्रोल हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 10:29 IST